22 नवंबर को शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख, वैभव, सुख-सुविधाओं आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी आदि के कारक ग्रह होते हैं। 22 नवंबर को बुध-शुक्र युति का प्रभाव कुछ राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगा जिससे धन लाभ, सुख-सुविधाओं और तरक्की में इजाफा होगा। बुध-शुक्र की युति से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में मजबूती, व्यापार में सफलता और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आइए जानते हैं बुध-शुक्र की युति से किन राशियों को लाभ मिलेगा।
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के ऊपर लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारी मिलने के संकेत है। करियर-कारोबार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। निवेश और धन के मामले में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
3 of 4
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों को इस राजयोग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूत होने से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
4 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
लक्ष्मी नारायण राजयोग का फायदा कन्या राशि वालों को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।