सब्सक्राइब करें

मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की हो सकती है आय वृद्धि और पदोन्नति

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 05:33 PM IST
सार

11 अप्रैल 2026 से मीन राशि में एक शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग तब बनेगा जब बुध गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेगा।
 

विज्ञापन
Mangal Budh Shani Surya Forms CHaturgrahi Yog in Pisces These Zodiac signs may get lucky
chaturgrahi yog - फोटो : amar ujala

Chaturgrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चार प्रमुख ग्रह एक ही समय पर किसी एक राशि में एक साथ आते हैं, तो इससे एक अत्यंत शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। यह दुर्लभ योग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मीन राशि में बन रहा है।  चतुर्ग्रही राजयोग तब बनता है जब मंगल, शनि, बुध और सूर्य चारों ग्रह एक ही राशि में एकत्रित होते हैं। इस योग की शुरुआत 11 अप्रैल, 2026 को बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ होगी। इसके बाद, 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब इस योग का समापन हो जाएगा। अर्थात, यह अद्वितीय योग केवल चार दिनों तक ही प्रभावी रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस चतुर्ग्रही योग से लाभ मिलेगा। 


गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग और इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Kab Lagega Grahan: एक ही महीने में लगेंगे दो ग्रहण, जानें क्या रहेगा समय और इसका भारत पर प्रभाव
 

Trending Videos
Mangal Budh Shani Surya Forms CHaturgrahi Yog in Pisces These Zodiac signs may get lucky
व्यापार और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति होगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत शुभ है। मेष राशि के स्वामी मंगल, बुध, सूर्य और शनि मिलकर इस योग का निर्माण करते हैं। इसके परिणामस्वरूप, इस राशि वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। विवेकपूर्ण निर्णयों में सफलता मिलेगी। पुराने निवेशों से लाभ होने की संभावना है। व्यापार और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Budh Shani Surya Forms CHaturgrahi Yog in Pisces These Zodiac signs may get lucky
व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए उच्च पद या पदोन्नति लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट होंगे और आपके वेतन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही बाधाएं शीघ्रता से दूर होंगी। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।

Mangal Budh Shani Surya Forms CHaturgrahi Yog in Pisces These Zodiac signs may get lucky
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
चतुर्ग्रही योग तुला राशि वालों के लिए बड़े पद या पहचान बनाने के अवसर लेकर आ रहा है। आप अपने बॉस की नज़र में अपनी एक विशेष जगह बनाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहित लोगों को सच्चा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। यह समय पूरी तरह से शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Mangal Budh Shani Surya Forms CHaturgrahi Yog in Pisces These Zodiac signs may get lucky
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यद्यपि शनि का प्रभाव मीन राशि पर है, फिर भी यह योग आपको आपका पुराना रुका हुआ धन दिलवाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको जीवन की परेशानियों से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी और समस्याओं का समाधान भी प्राप्त होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed