फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: सितंबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

Tue, 04 Aug 2026 10:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 04 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को धन लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है। चूंकि मंगल सितंबर तक मिथुन राशि में बने रहेंगे, इसलिए जातकों को लंबे समय तक मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है।
 

विज्ञापन
Mangal mithun Rashi Parivartan 2026 impact and rashifal in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Rashi Parivartan 2026: अगस्त की शुरुआत में ही ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल 2 अगस्त 2026 को बुध की स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं और 18 सितंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास के कारक ग्रह हैं, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार, वाणी और संवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से कई राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ने, नए अवसर मिलने और धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ साबित हो सकता है।

Mangal mithun Rashi Parivartan 2026 impact and rashifal in hindi
Mangal Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल का मिथुन राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपकी छवि पहले से अधिक मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे और बातचीत से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए लोगों से तालमेल बनाए रखने से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Sawan 2026 Daan: सावन में इन चीजों का दान, दिलाएगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा

Mangal mithun Rashi Parivartan 2026 impact and rashifal in hindi
Mangal Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक माना जा रहा है। आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में नई संभावनाएं बनेंगी। आर्थिक लाभ मिलने के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। निवेश को लेकर बड़े मौके आपको प्राप्त होंगे। घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे।
Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और सूतक काल का समय
ग्रहों-नक्षत्रों की चाल में बदलाव से इन पांच राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर, खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal mithun Rashi Parivartan 2026 impact and rashifal in hindi
Mangal Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्योदय कराने वाला साबित हो सकता है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा व्यापार करने वाले जातकों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से बड़ा लाभ आपको प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी को लेकर सारे प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। विवाह योग बनेंगे।
August Horoscope 2026: अगस्त में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन, पढ़ें मासिक राशिफल
Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed