Surya Grahan In August 2026: इस वर्ष 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ हीभ भाग्य में सकारात्मक बदलाव महसूस होता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार सावन शिवरात्रि के अगले दिन, यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर कई नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और भारत में इसका प्रभाव।
Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और सूतक काल का समय
Surya Grahan In August 2026: अगस्त में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सावन शिवरात्रि से अगले दिन घटित होगा। ऐसे में सवाल यह है कि, क्या यह भारत में नजर आएगा ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को सावन मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर लगेगा। भारतीय समयानुसार, ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें
किन-किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। साथ ही फ्रांस, ब्रिटेन, इटली सहित यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक रूप से नजर आने वाला है।
सावन शिवरात्रि 2026
पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को सुबह 4:53 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त को रात 1:51 बजे तक रहेगी। तिथि के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ही सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। चूंकि इस दिन ग्रहण का साया नहीं है, इसलिए विधि-विधान से महादेव की पूजा और जलाभिषेक किया जा सकेगा।
Kanya Rashifal August 2026: कन्या राशि के जातकों के खर्चों में होगी वृद्धि, पढ़ें मासिक राशिफल
- प्रथम प्रहर: शाम 7:04 बजे से रात 9:45 बजे तक
- द्वितीय प्रहर: रात 9:45 बजे से 12:26 बजे तक
- तृतीय प्रहर: रात 12:26 बजे से सुबह 3:07 बजे तक
- चतुर्थ प्रहर: सुबह 3:07 बजे से सुबह 5:49 बजे तक
Singh Rashifal August 2026: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार, पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।