{"_id":"6a704175ae7394d19d058a81","slug":"today-prediction-horoscope-of-4-august-2026-aaj-ka-rashifal-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 August Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
4 August Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:15 PM IST
सार
4 August 2026 Rashifal: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए इस राशिफल से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
4 August 2026 Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
4 August 2026 Rashifal: 4 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए सफलता-सम्मान लेकर आएगा। साथ ही निवेश-करियर को लेकर नए अवसरों के द्वार भी खुल सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को आज जल्दबाजी करने से बचना होगा और संयम से काम करना ही उचित रहेगा। ऐसे में आइए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल जानते हैं।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से जुड़े किसी भी निवेश या योजना में बिना पूरी जानकारी के निर्णय लेने से बचें।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो लोन लेने की संभावना बन सकती है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन करियर के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिल सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी सावधानी और समझदारी से काम लेना होगा। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन या शुभ समाचार से घर का वातावरण खुशियों से भर जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज आपको भावनाओं के बजाय समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी या भावुक होकर लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। व्यापार में बदलाव करने का विचार लाभदायक साबित हो सकता है, हालांकि इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।