Mangal Rahu Yuti 2026: 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं, इसलिए मंगल का गोचर और भी प्रभावी रहने वाला है। बता दें, मंगल के कुंभ में आने पर राहु के साथ उनकी युति होगी, जिससे अंगारक योग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। परंतु इन 3 राशि वालों को अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना बनी रहेंगी। इन जातकों को विरोधियों से छुटकारा, नई नौकरी, भूमि-भवन की प्राप्ति हो सकती हैं। चूंकि मंगल 40 से 45 दिनों के बाद ही अगली राशि में गोचर करते हैं, इसलिए उनका यह शुभ प्रभाव जातकों पर 45 दिनों तक बना रहेगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"69969df579b16b8bdd073a5f","slug":"mangal-rahu-yuti-2026-date-and-impact-on-zodiac-sign-know-lucky-rashifal-of-it-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:35 AM IST
सार
Mangal Rahu Yuti 2026: ज्योतिष में मंगल को युद्ध, भूमि और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। उनका गोचर व्यक्ति के साहस को बढ़ाता है। साथ ही जातक निडर बनता है। इसके अलावा मंगल अपने गोचर से भी राशियों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन
Mangal Rahu Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Mangal Rahu Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- ज्योतिषियों के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आने वाला है।
- सभी प्रयासों के फल मिलेंगे और भाग्योदय होने से सुख-सौभाग्य बढ़ेगा।
- प्रगति और सफलता दिलाने वाली साबित हो सकती है।
- मेष राशि वालों के रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे।
- व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।
- नौकरीपेशा लोगों को आय बढ़ने या प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।
- अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
Shani Ast 2026: मार्च में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, नई नौकरी से लेकर धन लाभ की होगी प्राप्ति
Shani Gochar 2026: शनि करेंगे नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों पर बरसेगी धन-खुशी, रुके काम होंगे पूरे
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Rahu Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है और आपके सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे।
- इस समय लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह अब आपके सामने आ सकता है।
- नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
- कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- यह समय समझदारी से निर्णय लेने और अवसरों का पूरा लाभ उठाने का है।
- परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्र का अशुभ वैधृति योग, तीन दिन बाद इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी बड़ी परेशानियां
Mangal Rahu Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
- इस समय वृश्चिक राशि वालों को लाभ के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं।
- नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
- धन लाभ के साथ-साथ सम्मान में भी वृद्धि होगी।
- कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है।
- व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
- साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा।
Guru Margi 2026: 11 मार्च से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, जीवन में आएगी खुशियों की बौछार
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।