फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Wed, 19 Aug 2026 01:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Rahu Ketu Gochar In 2026 Kumbh And Singh: राहु और केतु साल के अंत में गोचर करेंगे। हालांकि, जबतक वह कुछ राशि वालों पर अपनी नजरें बनाकर रख सकते हैं। इससे जातकों को धन, यात्रा और सेहत से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
 

विज्ञापन
rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi nagative impact on zodiac sign
Rahu Ketu Gochar - फोटो : अमर उजाला AI

Rahu Ketu Gochar In 2026 Kumbh And Singh: राहु और केतु ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। हालांकि, इन्हें छाया ग्रह कहा जाता है। दोनों का स्वभाव अलग-अलग होने के कारण इनका प्रभाव भी जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलता है। केतु जहां अध्यात्म और वैराग्य के कारक माने जाते हैं, वहीं राहु अचानक होने वाले बदलावों और अप्रत्याशित परिस्थितियों को दर्शाते हैं। वर्तमान में ये दोनों ग्रह शनि और सूर्य की राशि में विराजमान हैं। बता दें, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। अब साल के अंत में ये दोनों ग्रह अपनी उल्टी चाल से अगला गोचर करेंगे। तब तक कुछ राशि वालों पर इनका विशेष प्रभाव बना रह सकता है। ऐसे में जातकों को काम, रिश्तों, यात्रा और सेहत के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को दिसंबर तक संभलकर रहने की जरूरत है।


September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi nagative impact on zodiac sign
Rahu Ketu Gochar - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। काम को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी जरूरी कार्य में जल्दबाजी करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। नौकरी को लेकर कुछ नए प्रयास आप करेंगे और सफलता पाने के लिए धैर्यवान रहें।  अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत

rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi nagative impact on zodiac sign
Rahu Ketu Gochar - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अलर्ट रहना होगा। लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी विवाद में फंसने की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। सरकारी कामों से जुड़ी कोई बाधा आ सकती है। इस समय रिश्तों में अनबन मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। बातचीत और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार पलट देगा इन राशियों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi nagative impact on zodiac sign
Rahu Ketu Gochar - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए लापरवाही से बचें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा। नौकरी और कारोबार के मामलों में आपको बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बात का तनाव मन पर भारी पड़ सकता है।

Chandra Grahan 2026: शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें संभलकर
Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन तीन राशियों के पूरे होंगे सभी सपने
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed