फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Retrograde 2026: सुख और वैभव दाता ग्रह शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन चार राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Wed, 19 Aug 2026 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह सुख, वैभव, धन और ऐशोआराम के कारक ग्रह हैं। जल्द ही शुक्र वक्री होने वाले हैं। जिससे कई राशियों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
venus retrograde 3rd october 2026 these four zodiac sign will be positive impact
शुक्र वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, धन, सौंदर्य, कला, प्रेम और वैवाहिक जीवन आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब-जब शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने वाले हैं। ज्योतिष में शुक्र का तुला राशि में वक्री होना बहुत प्रभावशाली होता है। इससे आने वाले समय में करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के वक्री होने से किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 



 
venus retrograde 3rd october 2026 these four zodiac sign will be positive impact
तुला राशि - फोटो : amar ujala
शुक्र के वक्री का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र का वक्री होना तुला राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। इस राशि के स्वामी ग्रह तुला है जिससे इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का सम्मान मिलेगा और आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग कारोबार करते हैं उनको अपने पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। लेकिन इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। 

September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

venus retrograde 3rd october 2026 these four zodiac sign will be positive impact
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र की वक्री चाल सिंह राशि वालों के लिए आने वाले समय में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन और बेहतर अवसरों की प्राप्त होगी। बिजनेस में कई तरह के अटके हुए काम दोबारा से शुरू हो सकते हैं। अचानक लाभ के योग और संयोग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus retrograde 3rd october 2026 these four zodiac sign will be positive impact
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। करियर में लाभ के कई तरह के अवसर मिल सकत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से जुड़े हुए हैं उनके लिए कमाई के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। धन प्राप्ति के सुनहरे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। 

Shani Nakshatra Gochar 2026: कल शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
venus retrograde 3rd october 2026 these four zodiac sign will be positive impact
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल करियर-कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है। आपको एक साथ कई जगहों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर असर मिल सकते हैं। शुक्र के वक्री होने से आपके प्रेम जीवन में चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। अतिरिक्त आय के सुनहरे मौके मिले सकता है। 

Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed