{"_id":"6a71b961f524478a09078371","slug":"mercury-transit-2026-in-cancer-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ
Mercury Transit 2026: बुध कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति भी संभव है।
विज्ञापन
1 of 4
Mercury Transit 2026 In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mercury Transit 2026 In Cancer: 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गोचर के दौरान बुध की सूर्य के साथ युति होगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बुद्धिमत्ता, सफलता और उन्नति का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन और बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव कई राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान करियर में नई उपलब्धियां, विदेश यात्रा, रिश्तों में प्रेम और रुके हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिल सकती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बनेंगे। इस समय आपकी मेहनत करियर में प्रगति के नए अवसर लेकर आएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परीक्षा में अच्छे परिणाम आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं भी शुभ परिणाम देंगी।
Mahalaxmi Rajyog: 9 अगस्त से इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
3 of 4
Mercury Transit 2026 In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर लाभदायक रहेगा। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आय में वृद्धि और धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर अच्छा लाभ मिलेगा। स्थायी संपत्ति से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
Mercury Transit 2026 In Cancer
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का संकेत दे रहा है। विरोधी पक्ष सुलह का प्रस्ताव दे सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। कुछ लोग नया वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना भी रहेगी।
ग्रहों-नक्षत्रों की चाल में बदलाव से इन पांच राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर, खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।