फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: बुध के गोचर से इन 3 राशियों को झेलनी पड़ सकती हैं चुनौतियां, जानें उपाय

Tue, 04 Aug 2026 03:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

Budh Gochar 2026 Upay: 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहना होगा। 

विज्ञापन
Mercury transit in cancer 2026 Negative Impact On 3 Zodiac Signs budh gochar 2026 ka prabhav aur upay
बुध गोचर 2026 इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें - फोटो : AI

Budh Gochar 2026 ka Prabhav Aur Upay: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, वाणी, शिक्षा, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतिनिधि माना जाता है। 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस अवधि में कई राशियों को करियर में रुकावट, व्यापार में नुकसान, गलत निर्णय, आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और संबंधों में खटास जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी से बचते हुए हर कदम सोच-समझकर उठाना और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहना होगा। 

Mercury transit in cancer 2026 Negative Impact On 3 Zodiac Signs budh gochar 2026 ka prabhav aur upay
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

  • मेष राशि के लिए यह गोचर परेशानियां बढ़ा सकता है।
  • आत्मविश्वास में गिरावट महसूस हो सकती है, जिससे साधारण निर्णय लेना भी कठिन लगेगा।
  • लंबे समय से अटके कार्यों में और देरी संभव है।
  • कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी और अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।
  • जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।
Mercury transit in cancer 2026 Negative Impact On 3 Zodiac Signs budh gochar 2026 ka prabhav aur upay
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।
  • रुके हुए कार्यों और विरोधियों से जुड़े मामलों में तनाव बना रह सकता है।
  • पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल प्रभावित होगा।
  • संतान की इच्छा रखने वालों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
  • वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षित परिणाम न मिलने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury transit in cancer 2026 Negative Impact On 3 Zodiac Signs budh gochar 2026 ka prabhav aur upay
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के लोगों को भी इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • विदेश यात्रा की योजनाओं में बाधा आ सकती है और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम अटक सकते हैं।
  • अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Mercury transit in cancer 2026 Negative Impact On 3 Zodiac Signs budh gochar 2026 ka prabhav aur upay
नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपाय - फोटो : adobe

नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपाय
राहत के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। हरी वस्तुएं जैसे हरे कपड़े या हरी मूंग का दान करें। ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें और किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी से बचें। जरूरतमंदों की सहायता करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।
 

Budhaditya Yog: 5 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुधादित्य योग से धन-करियर में मिलेंगे शुभ परिणाम

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed