5 अगस्त से कर्क राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन चार राशियों के जीवन में दिखेगा बड़ा बदलाव
5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सूर्य संग युति बनेगी और इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशियों के लिए आने वाले समय में शुभ संकेत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
5 अगस्त को बनने वाला बुधादित्य राजयोग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
सिंह राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आने वाले समय में कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। करियर-कारोबार में नई तरह की संभावनाएं लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनको इसमें विस्तार हो सकता है। अधूरे कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से संबंधित कुछ लाभ मिल सकता है।
बुधादित्य राजयोग से तुला राशि वालों के जीवन में आने वाले समय में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतर ऑफर मिल सकता है। व्यापार में आपकी रणनीति आपको लाभ दिलाएगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि वालों के लिए कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग आर्थिक और व्यावसायिक नजरिए से बहुत ही शुभ रहेगा। निवेश में लाभ के नए-नए योग बनेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काम में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।