फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध करेंगे सिंह राशि में गोचर और सूर्य संग बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Thu, 13 Aug 2026 07:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 07:47 PM IST
सार

22 अगस्त को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से सूर्य विराजमान हैं जिससे बुधादित्य योग बनेगा। जिससे कुछ राशि वालों के जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 
 

विज्ञापन
mercury transit in leo on 22 august make budhaditya yoga these zodiac sign will be lucky
बुधादित्य राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला ग्रह है। 22 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि  की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से सूर्यदेव विराजमान  रहेंगे। इस तरह से सूर्य-बुध की युति बनेंगी। ज्योतिष में सूर्य-बुध की युति को बुधादित्य राजयोग कहा जाता है। इसे बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, कारोबार, नौकरी और आर्थिक मामलों में लाभ मिलता है। वहीं सूर्य को नेतृत्व, मान-सम्मान, आत्मविश्वास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के बनने के कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

mercury transit in leo on 22 august make budhaditya yoga these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर, शिक्षा और व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कई तरह के बेहतर अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। किसी तरह की पुरानी डील पक्की हो सकती है जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। छात्रों को लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। 
mercury transit in leo on 22 august make budhaditya yoga these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पुराने उधार आपको वापस मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in leo on 22 august make budhaditya yoga these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को लिए बुध का गोचर और सूर्य संग बना बुधादित्य राजयोग आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन के योग भी है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
mercury transit in leo on 22 august make budhaditya yoga these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग अच्छा साबित होगा। आय और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का असर देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में आपके लिए नए तरह के अवसर मिलने के योग हैं। आय के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मेल-मुलाकात हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed