ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसी राशि पर गोचर करते हुए ये 27 सितंबर को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि पश्चात 2 बजकर 43 मिनट पर पुनः कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि पर ही गोचर करते हुए बुध 18 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 41मिनट पर मार्गी होंगे और 02 नवंबर की सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर फिर से तुला राशि में गोचर करेंगे। मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 04 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन 2021: बुध का तुला राशि में प्रवेश, किस राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि-
राशि से सप्तम जाया भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव दाम्पत्य जीवन में और मधुरता लाएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो निर्णय शीघ्र लें। किसी भी तरह का नया अनुबंध हासिल करना हो तो उसमें भी अवसर अच्छा है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सरकारी संस्थाओं में टेंडरका आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें और किसीको भी अधिक धन उधारके रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। गुप्तशत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इसलिए अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। झगड़े विवाद से दूर ही रहें तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामलों का भी निपटारा होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।