फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Transit: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों के लिए शुभ समाचार

Mon, 22 Nov 2021 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Nov 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in scorpio 2021 budh ka rashi parivartran impact on zodiac signs
 मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

Rashi Parivartran 2021: महान ग्रह बुध तुला राशि की यात्रा समाप्त करके 21 नवंबर की सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 10 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 03मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे।  मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार इनका सर्वाधिक प्रभाव कॉमर्स, वित्त, शिक्षा और न्यायिक मंत्रालयों के विभागों में रहता है अतः इनसे प्रभावित लोग इन मंत्रियों के विभागों में सर्विस अथवा व्यापार के लिए आवेदन करेंगे तो अधिक बेहतर रहेगा। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

mercury transit in scorpio 2021 budh ka rashi parivartran impact on zodiac signs
राशि
मेष राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग, पाचन संबंधी विकार और एलर्जी आदि से बचना पड़ेगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मेष राशिफल 2022 


mercury transit in scorpio 2021 budh ka rashi parivartran impact on zodiac signs
राशि
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
वृषभ राशिफल 2022 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in scorpio 2021 budh ka rashi parivartran impact on zodiac signs
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस अवधि में कर्ज के लेनदेन से भी बचें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पाचन तंत्र संबंधी विकार, एलर्जी, चर्म रोग तथा लीवरकी बीमारी से बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। मिथुन राशिफल 2022 
विज्ञापन
mercury transit in scorpio 2021 budh ka rashi parivartran impact on zodiac signs
राशि
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी बड़े स्कूल-कॉलेज में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेमसंबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह के लिए अवसर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। परिवार में बड़े भाइयों से भी लाभ ले सकते हैं। कर्क राशिफल 2022 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed