फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021: इन चार राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जब बुध का होगा तुला राशि में परिवर्तन

Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in virgo budh ka rashi parivartan on 22 september four zodiac sign are lucky
बुध गोचर - फोटो : अमर उजाला

Budh Ka Rashi Parivartan : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में बुध ग्रह को तटस्थ और राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध वाणी, शिक्षा, गणित, व्यवसाय और संचार के ग्रह माने जाते है। कुंडली में बुध ग्रह के मजूबत होने पर व्यक्ति बहुत ही आत्मविश्वास से भरा रहने वाला, नेतृत्व करने वाला और अच्छा वक्ता होता है। सभी 12 राशियों में मिथुन और तुला राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। कन्या राशि में ये उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं। युवराज ग्रह बुध 22 सितंबर को अपनी कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 27 सितंबर को तुला राशि में वक्री हो जाएंगे जहां से 2 अक्तूबर को फिर से कन्या राशि में आ जाएंगे। बुध के तुला राशि में गोचर करने से चार राशियों पर इसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां...

mercury transit in virgo budh ka rashi parivartan on 22 september four zodiac sign are lucky
राशि
मेष राशि
- बुध का राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
- नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में आपको अच्छा समाचार प्राप्त होगा।
- धन कमाने के एक से ज्यादा मौके मिलेंगे जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- परिवार में खुशियां आएंगी। किसी बड़े आयोजन की बात बन सकती है।
 
mercury transit in virgo budh ka rashi parivartan on 22 september four zodiac sign are lucky
मिथुन
मिथुन
- बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। अच्छे मौके मिलेंगे।
- नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा जिस कारण से आने वाले समय में आपका प्रमोशन होगा।
- समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
- कई सालों का रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा जिस कारण से आपके बहुत से कार्य पूरे होने शुरू हो जाएंगे।
- परिवार पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in virgo budh ka rashi parivartan on 22 september four zodiac sign are lucky
राशि
कन्या 
- व्यापार से अच्छा खासा पैसा बनाने में आप सफल होंगे।
- नई योजनाओं पर काम फिर से आरंभ हो जाएंगे। बड़े लोगों से मेल मिलाप होगा।
- धन के लिए आपको इस समय ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ेगा।
- परिवार संग खुशियां मनाएंगे।
विज्ञापन
mercury transit in virgo budh ka rashi parivartan on 22 september four zodiac sign are lucky
राशि
तुला
- बुध का गोचर आपकी राशि में हो रहा जिस कारण से आपको कई जगहों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
- भाग्य का साथ मिलने से आपको कई महीनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
- ससुराल पक्ष का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिस कारण से कोई बड़ा सौदा आपके पक्ष में होगा।
- विदेश यात्रा हो सकती है और यहां से आपको कई मौके भी मिलेंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को और मजूबत करेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed