सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: आज से शुरू हो रहा नौतपा, 4 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Mon, 25 May 2026 06:41 AM IST
सार

Nautapa Ka Rashiyon Par Prabhav: 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में सूर्य की तीव्र गर्मी का असर मौसम के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशियों के लिए व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है, जबकि कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में दबाव और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Nautapa 2026 Begins 4 Zodiac Signs Could Face Financial and Personal Issues as Nautapa Starts Today
Nautapa 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है। इसका असर केवल मौसम पर ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन, स्वभाव और कार्यक्षेत्र पर भी देखने को मिलता है। इस अवधि में कुछ राशियों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं मानसिक तनाव और रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे समय में धैर्य, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेना बेहद जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने कि जरूरत है। 


Nautapa 2026: नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता
25 मई को सूर्य करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और धन लाभ के बनेंगे योग

Nautapa 2026 Begins 4 Zodiac Signs Could Face Financial and Personal Issues as Nautapa Starts Today
व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नौतपा का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान स्वभाव में गुस्सा, अहंकार और चिड़चिड़ापन बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरी आ सकती है।

Trending Videos
Nautapa 2026 Begins 4 Zodiac Signs Could Face Financial and Personal Issues as Nautapa Starts Today
निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिरता देने वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है और निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Begins 4 Zodiac Signs Could Face Financial and Personal Issues as Nautapa Starts Today
जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए नौतपा का समय रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना है। इससे संबंधों में खटास आ सकती है। व्यापारिक मामलों में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस समय नुकसान की स्थिति बन सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना इस अवधि में सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
Nautapa 2026 Begins 4 Zodiac Signs Could Face Financial and Personal Issues as Nautapa Starts Today
घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतनी होगी, विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। इस समय धैर्य और शांति बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed