{"_id":"6a3a6b8e138929af41000b65","slug":"navpancham-rajyog-of-mercury-and-saturn-2026-big-financial-gains-and-luck-shift-for-these-3-zodiac-signs-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh-Shani Navpancham Yog: इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ के रास्ते, नवपंचम राजयोग से बदलेगा भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh-Shani Navpancham Yog: इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ के रास्ते, नवपंचम राजयोग से बदलेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:51 PM IST
सार
बुध-शनि नवपंचम योग मेहनत और अनुशासन का फल देने वाला योग है। जिन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, उनके जीवन में स्थिरता, तरक्की और आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
नवपंचम राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Budh-Shani Navpancham Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार जब बुध और शनि ग्रह एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव की स्थिति में आते हैं, तो इसे नवपंचम योग कहा जाता है। यह योग बुद्धि, कर्म, अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता का संकेत देता है। इस बार बनने वाला यह योग कुछ राशियों के जीवन में बड़ी सकारात्मक बदलाब ला सकता है, खासकर करियर और आर्थिक मामलों में। इस योग के प्रभाव से मेहनत का सही फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है और लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में स्थिरता और प्रगति देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।
2 of 4
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की वापसी होने के संकेत हैं, जिससे राहत महसूस होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अचानक लाभ के योग भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक स्थिरता और तरक्की की ओर संकेत कर रहा है।
3 of 4
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल को सराहा जाएगा
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह योग करियर ग्रोथ का मजबूत संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल को सराहा जाएगा और आपकी जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ी हुई जिम्मेदारियां भविष्य में बड़े लाभ का रास्ता खोलेंगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा, रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लंबे समय से चल रही मेहनत अब रंग लाती नजर आ सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।नौकरीपेशा लोगों को भी नए अवसर, प्रमोशन या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी मिल सकती है। लंबे समय से चल रही मेहनत अब रंग लाती नजर आ सकती है। कुल मिलाकर यह समय स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।