सब्सक्राइब करें

Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से बदलेगा भाग्य, कर्क समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 03:56 PM IST
सार

Chandra Gochar 2026: 24 जून 2026 को चंद्रमा का तुला राशि में गोचर कर्क, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि के लिए शुभ संकेत ला रहा है। जानें सभी राशियों पर प्रभाव।

विज्ञापन
Chandra Gochar 2026 Zodiac Signs Set for Wealth, Health and Success In hindi
Chandra Gochar - फोटो : adobe stock

Chandra Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: 24 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि तुला राशि संतुलन, प्रेम और संबंधों की ऊर्जा से जुड़ी होती है। ऐसे में यह गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे तो कुछ के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन 5 राशियों पर चंद्र गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

Chandra Gochar 2026 Zodiac Signs Set for Wealth, Health and Success In hindi
उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
चंद्र गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहने के संकेत हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को लंबी यात्राओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में प्रगति का रास्ता खोलेंगे।

Chandra Gochar 2026 Zodiac Signs Set for Wealth, Health and Success In hindi
संपत्ति या किसी बड़ी वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
इस गोचर के दौरान कन्या राशि वालों का मन धार्मिक और सकारात्मक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। यात्रा से जुड़े कार्य लाभदायक साबित हो सकते हैं। संपत्ति या किसी बड़ी वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Gochar 2026 Zodiac Signs Set for Wealth, Health and Success In hindi
व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से सुधार लेकर आ सकता है। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। परिवार में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Chandra Gochar 2026 Zodiac Signs Set for Wealth, Health and Success In hindi
विवाह संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। विवाह संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है और घर का वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक रूप से भी स्थिरता और संतोष मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed