सब्सक्राइब करें

Budh-Shani Navpancham Yog: इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ के रास्ते, नवपंचम राजयोग से बदलेगा भाग्य

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 04:51 PM IST
सार

बुध-शनि नवपंचम योग मेहनत और अनुशासन का फल देने वाला योग है। जिन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, उनके जीवन में स्थिरता, तरक्की और आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
Navpancham Rajyog of Mercury and Saturn 2026 Big Financial Gains and Luck Shift for These 3 Zodiac Signs
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Budh-Shani Navpancham Yog 2026:  ज्योतिष के अनुसार जब बुध और शनि ग्रह एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव की स्थिति में आते हैं, तो इसे नवपंचम योग कहा जाता है। यह योग बुद्धि, कर्म, अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता का संकेत देता है। इस बार बनने वाला यह योग कुछ राशियों के जीवन में बड़ी सकारात्मक बदलाब ला सकता है, खासकर करियर और आर्थिक मामलों में। इस योग के प्रभाव से मेहनत का सही फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है और लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में स्थिरता और प्रगति देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। 

Navpancham Rajyog of Mercury and Saturn 2026 Big Financial Gains and Luck Shift for These 3 Zodiac Signs
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की वापसी होने के संकेत हैं, जिससे राहत महसूस होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अचानक लाभ के योग भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक स्थिरता और तरक्की की ओर संकेत कर रहा है।

Navpancham Rajyog of Mercury and Saturn 2026 Big Financial Gains and Luck Shift for These 3 Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल को सराहा जाएगा - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि के लिए यह योग करियर ग्रोथ का मजबूत संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल को सराहा जाएगा और आपकी जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ी हुई जिम्मेदारियां भविष्य में बड़े लाभ का रास्ता खोलेंगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा, रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog of Mercury and Saturn 2026 Big Financial Gains and Luck Shift for These 3 Zodiac Signs
लंबे समय से चल रही मेहनत अब रंग लाती नजर आ सकती है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।नौकरीपेशा लोगों को भी नए अवसर, प्रमोशन या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी मिल सकती है। लंबे समय से चल रही मेहनत अब रंग लाती नजर आ सकती है। कुल मिलाकर यह समय स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed