सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: जुलाई की शुरुआत में इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर-धन और निवेश में होगा बड़ा लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 23 Jun 2026 02:29 PM IST
सार

Shukra Gochar 2026: शुक्र के गोचर से कुछ राशि वालों के प्रेम संबंधों में मजबूती और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
Shukra Singh Gochar 2026 date and lucky horoscope venus transit impact on zodiac
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर 1 अगस्त 2026 तक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य और शुक्र के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। चूंकि शुक्र प्रेम, कला, धन, सुख और वैभव के कारक है। इसलिए उनका यह गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्योदय, आर्थिक उन्नति, प्रेम विवाह और करियर में नई उपलब्धियां प्रदान कर सकता है। इस दौरान जातकों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से लेकर नई जिम्मेदारियां भी सामने आएंगी। आइए इनके नाम जानते हैं।


Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

Shukra Singh Gochar 2026 date and lucky horoscope venus transit impact on zodiac
Shukra Gochar 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में प्रथम और सप्तम भाव के स्वामी हैं तथा गोचर के दौरान आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में प्रेम विवाह के योग बनेंगे। इस समय रचनात्मक कार्यों में आपको नए मौके मिलेंगे। शुक्र के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। वहीं व्यापारियों को नए सौदों से लाभ होने की संभावना है। आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।
Nirjala Ekadashi 2026: 5 बड़े शुभ संयोग में निर्जला एकादशी, राशि अनुसार दान करने पर मिलेंगे मनचाहे परिणाम
Prediction 2026: कैसे रहेंगे आपके करियर के लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें कुछ बड़ी भविष्यवाणी

Shukra Singh Gochar 2026 date and lucky horoscope venus transit impact on zodiac
Shukra Gochar 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में कर्म भाव और पराक्रम भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। प्रभाव में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं। लंबे समय से रुके कार्य भी गति पकड़ सकते हैं। निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभदायक साबित हो सकता है।
July Horoscope 2026: जुलाई माह में इन राशियों पर किस्मत रह सकती है मेहरबान, मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी
Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग, इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Singh Gochar 2026 date and lucky horoscope venus transit impact on zodiac
Shukra Gochar 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं। साथ ही शुक्र आपकी कुंडली में आठवें भाव के भी स्वामी होते हैं। सिंह राशि में गोचर के दौरान शुक्र आपके लाभ भाव में स्थित रहेंगे। धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आने वाले दिनों में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। निवेश और साझेदारी के मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे तथा नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। 
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा है महासंयोग! रवि-शिव-सिद्ध सहित 4 योग
कैसे बनता है कुंडली में धनलक्ष्मी राजयोग, जानिए महत्व और व्यक्ति के जीवन पर क्या-क्या पड़ता है प्रभाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed