सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 28 May 2026 01:33 PM IST
सार

Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली हैं। ग्रहों के प्रभाव से जातकों के करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और मनचाही यात्रा के योग बन सकते हैं।
 

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 Laxmi Narayan Yog these zodiac will get extra benefits and success in career
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। यह उपवास ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है, जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल मिलता है। इसके अलावा जाने-अनजाने में किए गए पापों का प्रभाव भी कम, जीवन में सुख-समृद्धि और घर में धन-धान्य का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार की निर्जला एकादशी बेहद खास रहने वाली है। दरअसल, इस दिन शुक्र और बुध ग्रह कर्क राशि में युति करेंगे, जिससे अत्यंत शुभ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। यह योग धन, वैभव, सफलता प्रदान करता है। ऐसे में कुछ राशियों को इस दिन विशेष परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।



कर्क में गुरु लाएंगे प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़, तूफान के साथ दुनिया में विवाद और मंदी का खतरा, पढ़ें राशि पर प्रभाव
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां

Nirjala Ekadashi 2026 Laxmi Narayan Yog these zodiac will get extra benefits and success in career
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी का यह योग बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के लोगों को करियर में मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाएंगे। व्यापार में नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। निवेश में भी अच्छे लाभ के योग बनेंगे। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं।
12 साल बाद कर्क राशि में गुरु ग्रह का महागोचर, 6 राशियों पर बरसेगा भाग्य और पैसा

Trending Videos
Nirjala Ekadashi 2026 Laxmi Narayan Yog these zodiac will get extra benefits and success in career
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय लाभ के अवसर लेकर आएगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, जिससे आय में वृद्धि होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। करियर में तरक्की होगी। कर्क राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 Laxmi Narayan Yog these zodiac will get extra benefits and success in career
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग परेशानियों से राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। कार्यों के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा विशेष लाभ
Nautapa 2026: सूर्य को प्रसन्न करने के लिए नौतपा में करें ये खास उपाय, बढ़ेगा सम्मान और मिलेगा शुभ फल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed