सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक इन राशियों को रहना होगा संभलकर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 28 May 2026 02:58 PM IST
सार

Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: केतु गोचर से कुछ राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और करियर में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
Ketu in Magha Nakshatra Third Pad these zodiac will face problems stay alert
Ketu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: 29 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन 30 जून 2026 तक प्रभावी रहने वाला है। मान्यता है कि, छाया ग्रह केतु जब भी अपनी चाल या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, जो इसका सीधा असर राशियों पर पड़ता है। चूंकि केतु रहस्य और अचानक होने वाली घटनाओं के कारक ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इस गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि, कुछ राशि वालों को इस समय अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।


Budh Gochar 2026: 29 मई को बुध करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों की बढ़ सकती हैं चुनौतियां
12 साल बाद कर्क राशि में गुरु ग्रह का महागोचर, 6 राशियों पर बरसेगा भाग्य और पैसा

Ketu in Magha Nakshatra Third Pad these zodiac will face problems stay alert
Ketu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। जो काम बनते हुए नजर आएंगे, उनमें अचानक रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है। इस समय व्यापार या नौकरी को लेकर जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भूलकर भी किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। ऐसे में संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां

Trending Videos
Ketu in Magha Nakshatra Third Pad these zodiac will face problems stay alert
Ketu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता होगी, क्योंकि खर्चों में वृद्धि होने के संकेत हैं। परिवार और करियर दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय धैर्य और शांत स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।
कर्क में गुरु लाएंगे प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़, तूफान के साथ दुनिया में विवाद और मंदी का खतरा, पढ़ें राशि पर प्रभाव
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी और क्या इस दिन जल ग्रहण करना चाहिए ? जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu in Magha Nakshatra Third Pad these zodiac will face problems stay alert
Ketu Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन चुनौतियां बढ़ा सकता है। व्यापार और नौकरी में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। व्यापार विस्तार की योजनाओं में बाधाएं आने की संभावना है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा मान-अपमान की स्थितियां भी बन सकती हैं। आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी।
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed