ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना कारकत्व होता है, जो उसी के आधार पर फल देता है। ज्योतिष में शुभ और पापी दोनों ही ग्रह होते है। पापी ग्रहों में राहु को माना जाता है जो बहुत ही रहस्यमयी ग्रह होता है। राहु भ्रम, असीमित इच्छा और रहस्य से भरा ग्रह होता है। इसको छाया ग्रह माना जाता है यानि इसको कोई भी भौतिक स्वरूप नहीं होता है। राहु हमेशा वक्री चाल से चलने वाला ग्रह होता है और इसे कलयुग का राजा माना जाता है। राहु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का बड़ा प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु अभी कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में हैं, जो 31 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए पहले चरण में प्रवेश करेगा। राहु इस नक्षत्र में 30 जून तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर जाएगा। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में सबसे ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
31 मई के बाद इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण से होगा कमाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 28 May 2026 02:40 PM IST
सार
राहु को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु अभी कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में हैं, जो 31 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए पहले चरण में प्रवेश करेगा। इसका असर कुछ राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X