सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 10 Jun 2026 12:21 PM IST
सार

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: ऊर्जा, साहस और पराक्रम के प्रतीक मंगल 16 जून को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है। इए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 16 june 4 zodiac signs will get money and success
मंगल नक्षत्र परिवर्तन 16 जून 2026 4 राशियों को होगा लाभ - फोटो : AI

Mangal Nakshatra Parivartan 2026 Effects: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को बेहद अहम माना गया है। जिस तरह ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन पर असर डालता है, उसी तरह उनका नक्षत्र परिवर्तन भी विशेष महत्व रखता है। आने वाली 16 जून को मंगल ग्रह अपने नक्षत्र में बदलाव करने जा रहे हैं। इस दिन ऊर्जा, साहस और पराक्रम के प्रतीक मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है। खासतौर पर चार राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन्हें जमीन-जायदाद, वाहन सुख, करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।



Kantak Dhaiya: सिंह राशि पर शनि की कंटक ढैय्या का प्रकोप, 2027 तक रहें अलर्ट वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Astrology: 30 की उम्र के बाद चमकता है इन चार राशि वालों का भाग्य, मिलता है मेहनत का पूरा फल

Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 16 june 4 zodiac signs will get money and success
मेष राशि  - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपके करियर में उन्नति के मजबूत योग बन रहे हैं और प्रमोशन मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की उम्मीद है। आय के स्रोतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
 

Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 16 june 4 zodiac signs will get money and success
सिंह राशि  - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपकी आय में वृद्धि करेगा और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। 16 जून के बाद का समय आपके लिए किसी सुनहरे दौर से कम नहीं होगा। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 16 june 4 zodiac signs will get money and success
वृश्चिक राशि   - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि  
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। विदेश यात्रा के भी अवसर बन सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे।
 

विज्ञापन
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 16 june 4 zodiac signs will get money and success
धनु राशि  - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह परिवर्तन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के भी योग हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और परिवार, खासकर भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।

Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें
Budh Nakshatra Parivartan: दो दिन बाद बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों का बनेगा राजयोग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed