सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chandra Mangal Yog: कल मेष राशि में बनेगा चंद्र-मंगल योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर और आर्थिक मजबूती

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 10 Jun 2026 02:40 PM IST
सार

Mesh Rashi Me Chandra-Mangal Yog: 11 जून की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से लेकर 13 जून की सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक मेष राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने जा रही है। इस विशेष संयोग को चंद्र-मंगल योग कहा जाता है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और धन वर्धक योग माना गया है।  आइए जानते हैं ऐसे में किन राशियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
Chandra Mangal Yog in Aries 2026 Mesh Rashi Me Chandra Mangal Yog se hoga in rashiyo ko labh
मेष राशि में चंद्र-मंगल योग - फोटो : AI

Chandra-Mangal Yog in Aries 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, 11 जून की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से लेकर 13 जून की सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक मेष राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने जा रही है। इस विशेष संयोग को चंद्र-मंगल योग कहा जाता है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और धनवर्धक योग माना गया है। यह योग खासतौर पर आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला होता है। इस बार बनने वाला यह योग चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है, जिससे उन्हें धन और करियर में शानदार प्रगति के संकेत मिल रहे हैं।



क्या है चंद्र-मंगल योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और मंगल एक ही राशि में आकर मिलते हैं या एक-दूसरे को दृष्टि से प्रभावित करते हैं, तब चंद्र-मंगल योग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे निर्णय लेने में साहस देता है। इसके प्रभाव से अचानक धन लाभ, नए अवसर और आर्थिक मजबूती के योग बनते हैं। यह योग व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी साथ दिलाता है।

Chandra Mangal Yog in Aries 2026 Mesh Rashi Me Chandra Mangal Yog se hoga in rashiyo ko labh
मेष राशि (Aries) - फोटो : अमर उजाला

इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और सफलता मिलने लगेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान की गई यात्राएं भी लाभकारी और सुखद रहेंगी।

Chandra Mangal Yog in Aries 2026 Mesh Rashi Me Chandra Mangal Yog se hoga in rashiyo ko labh
मिथुन राशि (Gemini) - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इसके अलावा नया काम शुरू करने का विचार भी सफल हो सकता है। घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Mangal Yog in Aries 2026 Mesh Rashi Me Chandra Mangal Yog se hoga in rashiyo ko labh
सिंह राशि (Leo) - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय कई मायनों में राहत देने वाला रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा के भी अवसर बन सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है और लंबी यात्राएं भी फायदेमंद रहेंगी।
 

विज्ञापन
Chandra Mangal Yog in Aries 2026 Mesh Rashi Me Chandra Mangal Yog se hoga in rashiyo ko labh
धनु राशि (Sagittarius) - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए चंद्र-मंगल योग आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान भी बढ़ेगा।

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed