{"_id":"6a28fb100faa1bead90c7d5e","slug":"venus-transit-in-cancer-and-make-gajalaxmi-yog-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2026: कर्क राशि में शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा धन समेत सभी तरह के भौतिक सुख","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2026: कर्क राशि में शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा धन समेत सभी तरह के भौतिक सुख
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:20 AM IST
सार
Venus Transit 2026: 8 जून 2026 को शुक्र कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं जिससे गुरु के साथ युति करते हुए गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। इससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ साबित होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिन सुख, धन और भोगविलास के कारक ग्रह शुक्र चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु और शुक्र की युति बनी हुई है जिससे ज्योतिष में बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जाता है। गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और उन्नति प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर और गुरु के साथ युति करने से किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से आर्थिक मामलों के लिहाज से बहुत ही अच्छा दिन साबित हो रहा है। आपकी कुंडली में शुक्र का गोचर चौथे भाव में हुआ है जिससे आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। वैवाहिक और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। इस दौरान आपको अपने ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
Trending Videos
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
8 जून को शुक्र का कर्क राशि में गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए उनकी कुंडली के दूसरे भाव में हुआ है। कुंडली का दूसरा भाव धन का भाव कहलाता है। धन के भाव में शुक्र और गुरु की युति होने से आने वाले दिनों में इस राशि के जातकों के अधूरे काम पूरे होंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कहीं सो अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आने वाले दिनों में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एक साथ कई तरह की खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी राशि में शुक्र-गुरु की युति होने से बना गजलक्ष्मी राजयोग आपके सुख-सुविधाओं में इजाफा दिलाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। करियर-कारोबार में आपकी हर एक इच्छाओं की पूर्ति होगी। अचानक से धन प्राप्ति के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को कहीं से कोई बड़ी और अच्छी डील हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से कन्या राशि वालों के लिए उनकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में हुआ है। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और लाभ का होता है। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और कमाई के अवसरों में वृद्धि होगी। पुरानी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। धन संचय के मामलों में आपको भाग्य का साथ आने वाले कुछ दिनों में मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X