सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Grahan Yog: चंद्रमा-केतु का ग्रहण योग देगा चुनौती, इन 3 राशियों को नौकरी-कारोबार में बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 10 Jun 2026 01:28 PM IST
सार

Grahan Yog On 19 June 2026:  जून में ग्रहण योग बनने जा रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। इससे जातकों के जीवन में मानसिक अस्थिरता, भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई और उतार-चढ़ाव के रूप में देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
grahan yog on 19 june 2026 time impact and horoscope in hindi
Grahan Yog On 19 June 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Grahan Yog On 19 June 2026: 19 जून 2026 को चंद्रमा सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और केतु एक ही राशि में आते हैं, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। इस योग को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव मानसिक अस्थिरता, भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई और उतार-चढ़ाव के रूप में देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है।

grahan yog on 19 june 2026 time impact and horoscope in hindi
Grahan Yog On 19 June 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। तनाव और चिंता बढ़ सकती है, जिससे कार्यों में एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें और जल्दबाजी से बचें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कला, रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
Venus Transit 2026: कर्क राशि में शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा धन समेत सभी तरह के भौतिक सुख
Astrology: 30 की उम्र के बाद चमकता है इन चार राशि वालों का भाग्य, मिलता है मेहनत का पूरा फल

grahan yog on 19 june 2026 time impact and horoscope in hindi
Grahan Yog On 19 June 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखना कठिन लग सकता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को जन्म दे सकती है। मित्रों या करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Horoscope: ग्रहों की बड़ी हलचल से बदलेगा किस्मत का खेल, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
grahan yog on 19 june 2026 time impact and horoscope in hindi
Grahan Yog On 19 June 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ उलझनों और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है। आर्थिक मामलों में बेहद सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता होगी। किसी को बड़ी रकम उधार देने या निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें, क्योंकि धन अटकने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक संबंधों में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में देरी अथवा विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 
Shani Gochar Effect: जून 2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कृपा, करियर में उन्नति और आय में होगी बढ़ोतरी
Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed