सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशि वालों को खुशहाली और सफलता के योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 28 May 2026 03:53 PM IST
सार

Lakshmi Narayan Rajyog: 29 मई को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में बुध और  शुक्र की युति होने वाली है। आइए जानते हैं इस लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण किन-किन राशियों को आने वाले समय लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog in Gemini Rashi Lucky Zodiac Signs Will Witness Good Times
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
मई माह के अंत में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है। ज्योतिष में इस राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी योग माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुध और शुक्र किसी एक ही राशि में युति करते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि ज्योतिष में बुध को व्यापार, वाणी और बुद्धि का देवता माना जाता है, वहीं शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा और लग्जरी आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 29 मई को मिथुन राशि में बुध और शुक्र की युति होने वाली है। आइए जानते हैं इस लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण किन-किन राशियों को आने वाले समय लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
Lakshmi Narayan Rajyog in Gemini Rashi Lucky Zodiac Signs Will Witness Good Times
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
29 मई को बना लक्ष्मी नारायण राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और प्रभावशाली रहने वाला हो सकता है। यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा जातको को नौकरी में प्रमोशन और नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। 
Trending Videos
Lakshmi Narayan Rajyog in Gemini Rashi Lucky Zodiac Signs Will Witness Good Times
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति आपके करियर और रोजगार के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। नौकरी में बदलाव के नए-नए संकेत होंगे कार्यस्थल पर कोई नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आय के नए-नए स्तोत्रों का लाभ आपको मिलेगा। लंबे समय तक रुके काम जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog in Gemini Rashi Lucky Zodiac Signs Will Witness Good Times
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य में आर्थिक संकेत हैं। नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्त होगी। करियर में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए तरह के प्रस्ताव आपके सामने आ सकते है। वित्तीय योजनाएं में लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा तथा घर-परिवार में प्रेम, सामंजस्य और शांति का वातावरण बना रहेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed