सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2026: कई वर्षों बाद निर्जला एकादशी पर गुरुवार का संयोग, इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 25 Jun 2026 06:28 AM IST
सार

Nirjala Ekadashi 2026: आज निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दौरान कई शुभ संयोग बने हुए हैं। इससे किन राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 these zodiac will be shine and get money profit
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nirjala Ekadashi 2026: 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है और इसे साल की सबसे महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायी एकादशियों में भी शामिल किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से व्रत, पूजा-पाठ और दान करने से व्यक्ति को सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। खास बात यह है कि, इस बार निर्जला एकादशी पर गुरुवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई वर्षों बाद देखने को मिला है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।


Shani Trayodashi 2026: कुंभ-मीन समेत 5 राशियों के लिए बेहद खास है 27 जून, शनि दोष से बचने के लिए करें ये उपाय
Nirjala Ekadashi 2026: गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है निर्जला एकादशी व्रत के नियम? जानें पूजा विधि

Nirjala Ekadashi 2026 these zodiac will be shine and get money profit
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
निर्जला एकादशी का यह शुभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को पुराने ग्राहकों या संपर्कों से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Planetary Alignment: इन 3 राशि वालों के लिए कठिन रहेंगे आने वाले कुछ महीने, करियर-बचत को लेकर बरतें सावधानी
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी ना करें ये काम, जानिए व्रत के नियम

Nirjala Ekadashi 2026 these zodiac will be shine and get money profit
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय उन्नति-सफलता लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में रुकी हुई धनराशि वापस मिलने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी महिला के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है। वाहन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। 
Nirjala Ekadashi 2026: सभी 24 एकादशी के बराबर का फल निर्जला एकादशी करने से क्यों मिलता है ? जानिए पूजा महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 these zodiac will be shine and get money profit
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी का यह विशेष संयोग आर्थिक और करियर दोनों क्षेत्रों में शुभ संकेत दे रहा है। कामकाजी लोगों को अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में किया गया नया निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी विशेष प्रशिक्षण का अवसर मिल सकता है। आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Trigrahi Yog 2026: कर्क राशि में बना शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन 7 राशियों को मिलेगा धन लाभ
Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का सही समय
 

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed