सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Planet Transit 2022: अक्तूबर में कई ग्रहों का परिवर्तन, जानें किन राशि वालों को मिलेंगे इस महीने सुनहरे मौके

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Sep 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
Planet Transit 2022 Rashi Parivartan October Planets Change these Zodiac Signs Get good Opportunity
planet transit 2022 - फोटो : iStock

अक्तूबर के महीने में कई व्रत-त्योहार आएंगे और कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। राशि बदलने के साथ-साथ ग्रह वक्री, मार्गी, अस्त और उदय भी होते हैं। अक्तूबर में सात ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। जिसका असर देश-दुनिया के साथ सभी राशियों के लोगों के जीवन पर भी पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार सबसे पहले 02 अक्तूबर को बुध कन्या राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे,फिर 16 अक्तूबर को मंगलदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद हर एक माह में राशि परिवर्तन करने वाले सूर्य देव 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर एक दिन बाद 18 अक्तूबर शुक्र तुला राशि में,23 अक्तूबर को शनि देव मकर राशि में मार्गी होंगे। माह के अंत में बुध तुला राशि में और मंगल देव मिथुन राशि में उल्टी चाल से चलना आरंभ कर देंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन, मार्गी और वक्री होने से कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो वहीं कुछ के लिए यह महीना कष्टों से भरा भी रह सकता है।

Trending Videos
Planet Transit 2022 Rashi Parivartan October Planets Change these Zodiac Signs Get good Opportunity
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला
बुध होंगे मार्गी
माह के शुरुआती दिनों में ही बुद्धि,व्यापार और संचार के कारक ग्रह बुध कन्या राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना भी शानदार रहेगा। अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि और निवेश संबंधी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Planet Transit 2022 Rashi Parivartan October Planets Change these Zodiac Signs Get good Opportunity
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay
मंगल का मिथुन राशि में गोचर
ज्योतिष में मंगल ग्रह को पराक्रमी ग्रह माना गया है। ऐसे में इस महीने मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के बल और आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकते हैं। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कई अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि और यात्रा कर सकते हैं, जहां से अच्छी आय के संकेत हैं। वहीं कुंभ राशि के जातकों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है। समय आपके पक्ष में रहेगा। भाग्योदय हो सकता है जिससे आपके हर रुके हुए काम पूरे होंगे। 
Planet Transit 2022 Rashi Parivartan October Planets Change these Zodiac Signs Get good Opportunity
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य देव हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा और ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि के जातकों को होगा। इसके अलावा मकर राशि के जातकों को भी हर एक काम में सफलता और अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन
Planet Transit 2022 Rashi Parivartan October Planets Change these Zodiac Signs Get good Opportunity
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र का तुला राशि में गोचर
मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। पूरे महीने शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम के बदौलत प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। मेल-मिलाप से आपको कुछ नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं धन राशि के जातकों के लिए भी यह महीना बहुत अच्छा बीतेगा। शुक्र सुख- सुविधा और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में आपको शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed