फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वपितृ अमावस्या पर बनेंगे कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, बड़ी सफलता के साथ पूरी होगी इच्छा

Mon, 05 Oct 2026 04:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति का शुभ प्रभाव इन 3 राशियों पर नजर आने वाला है। जातकों को बड़ी सफलता, नौकरी, धन लाभ और निवेश में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 shubh yog these zodiac will shine and get more success
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026: 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। इसे साल की बड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। यह तिथि धार्मिक महत्व के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस साल शनि मीन, सूर्य कन्या और शुक्र तुला राशि में विराजमान रहकर अपनी कृपा बरसाएंगे। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में स्थित होकर जातकों को शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं। वहीं, हस्त नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग भी रहेगा। ऐसे में इन शुभ ग्रह स्थिति और संयोगों का प्रभाव 12 में से 3 राशि वालों के लिए बेहद खास रह सकता है। इस दौरान नए लोगों से संपर्क बनेंगे और उनके साथ मिलकर शुरू किए गए काम सफल हो सकते हैं। साथ ही, लंबे समय से अटकी इच्छाओं के पूरा होने के योग भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।


शरद पूर्णिमा की रात क्यों जागते हैं भक्त? कोजागर पूजा से जुड़ी लक्ष्मी कृपा की मान्यता जानें

Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 shubh yog these zodiac will shine and get more success
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनके साथ मिलकर किए गए कामों में तरक्की मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और संतान सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस समय नौकरी के बड़े अवसर आपको प्राप्त होंगे। कोई सरकारी क्षेत्र से बड़ा अपडेट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
सर्वपितृ अमावस्या 2026: किस दिन होगा पितृपक्ष का समापन? जानें श्राद्ध और तर्पण का शुभ समय

Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 shubh yog these zodiac will shine and get more success
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या
कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस दौरान अचानक आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कोई गाड़ी खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने के साथ पुराने निवेश या प्रयासों का भी अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। विवाह के लिए घर स मंजूरी मिलेगी।

शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें आगमन और विदाई का वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 shubh yog these zodiac will shine and get more success
Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर
मकर राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने परिचित या प्रभावशाली लोगों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। इस दौरान लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको अच्छे संपर्कों का लाभ मिल सकता है। करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर को लेकर सही समय पर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें सही डेट और पितरों की कृपा पाने के सरल उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed