फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   India Ekadashi 2026 upay according to zodiac sign in hindi

इंदिरा एकादशी पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगा लाभ और करेंगे तरक्की

Mon, 05 Oct 2026 03:28 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जा रहा है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना शुभ होता है। इससे ग्रहों का शुभ प्रभाव भी जीवन पर पड़ने की मान्यता है।

विज्ञापन
India Ekadashi 2026 upay according to zodiac sign in hindi
Indira Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Indira Ekadashi 2026: इस साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 अक्तूबर 2026 को रात 2 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी और 7 अक्तूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ पितरों की आत्मशांति के लिए दान, तर्पण और ब्राह्मण भोज जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि इंदिरा एकादशी पितृपक्ष में पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है। हालांकि, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना भी शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। मान्यता है कि राशि के अनुसार दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कई तरह के दोषों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन


इंदिरा एकादशी पर करें अपनी राशि के अनुसार दान

  • मेष राशि के लोगों को लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है और इससे सकारात्मकता बढ़ती है।
  • विज्ञापन
  • वृषभ राशि के लोग चावल का दान करें। मान्यता है कि इससे जीवन में शांति बनी रहती है।
  • मिथुन राशि के लोगों के लिए अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जरूरतमंदों की मदद होती है।
  • कर्क राशि वालों के लिए वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिंह राशि के लोग इंदिरा एकादशी के दिन गुड़ का दान कर सकते हैं। 
  • कन्या राशि वाले हरी सब्जियों का दान करें। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।
  • तुला राशि वालों को पेड़-पौधे दान करने चाहिए। इसे शुभ माना जाता है और इसका सकारात्मक प्रभाव जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है।
  • वृश्चिक राशि वालों को अनाज का दान करना चाहिए। जरूरतमंदों को अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।
  • धनु राशि के लोग पीली वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से उन्हें शुभ लाभ प्राप्त हो सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
  • मकर राशि वालों के लिए जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है
  • कुंभ राशि वालों को गेहूं का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • मीन राशि के लोग फूलों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

 

सर्वपितृ अमावस्या को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें सही डेट और पितरों की कृपा पाने के सरल उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed