फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा शुभ योग, इन राशियों के लिए करियर-कारोबार में मिलेंगे बेहतर अवसर

Mon, 05 Oct 2026 02:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

आने वाले समय में कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति होगी जिससे कलात्मक योग का निर्माण होगा। कलात्मक योग से कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा होगा। 

विज्ञापन
venus moon combination in kanya on 7 november these zodiac sign will be lucky
कलात्मक राजयोग 2026 - फोटो : amar ujala
7 नवंबर 2026 को शुक्र और चंद्रमा की युति कन्या राशि होगी, जिससे कलात्मक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधा, धन, कला, प्रेम और भोग-विलास का कारक ग्रह हैं, वहीं चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थितियों का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और चंद्रमा जब एक ही राशि में होते हैं इसका प्रभाव जीवन के हर एक पहलुओं पर होता है। पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर मन के कारक ग्रह चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे फिर 6 नवंबर को शुक्र भी कन्या राशि में वक्री होंगे, जिससे कलात्मक योग बनेगा। आइए जानते हैं इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
venus moon combination in kanya on 7 november these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शुक्र-चंद्रमा की युति कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आर्थिक मामलों में नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपको रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे आपको इसमें अच्छा लाभ होगा। करियर-कारोबार में आपको अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। लेकिन आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। 
venus moon combination in kanya on 7 november these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
कलात्मक योग कई राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में अच्छा फायदा इस योग के बनने पर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा अवसर आ सकता है जिसमें आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार में नए-नए तरह के सौदे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus moon combination in kanya on 7 november these zodiac sign will be lucky
मिथनु राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कलात्मक योग शुक्र-चंद्रमा की युति आपके करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में एक साथ कई तरह की नई संभावनाएं लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी रचनात्मक सोच रहते हुए कोई बड़ा मुकाम हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। नए-नए तरह के लाभ अर्जित करने के मौके मिलेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 
विज्ञापन
venus moon combination in kanya on 7 november these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कालात्मक योग का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कुछ दिनों में आपके ऊपर देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में विस्तार के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। 

लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed