{"_id":"69b510d345e3ca6a0e0d1eca","slug":"saturn-enter-uttarbhadrapad-nakshtra-on-3rd-stage-positive-impact-on-these-zodiac-sign-2026-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्मफल दाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव और मिलेंगी अच्छी खबरें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
कर्मफल दाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव और मिलेंगी अच्छी खबरें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:10 PM IST
सार
न्याय और कर्मफलदाता शनि जल्द ही उत्तराभाद्रपद के तीसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के ऊपर इसका शुभ और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि न्याय, कर्म, धैर्य और अनुशासन आदि का कारक ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों मे शनि एक मात्र ही ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। जब-जब शनि की चाल में बदलाव आता है तो इसका विशेष प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि राशि बदलने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव भी सभी राशियों के लोगों के ऊपर पड़ता है। शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। शनिदेव 21 मार्च 2026 को नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में परिवर्तन कई राशि वालों के लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
2 of 4
राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि 12वें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपके लिए शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। शनि के अस्त होने और फिर नक्षत्र पद परिवर्तन करने से इस राशि वालों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से आपको मामूली राहत मिल सकती है। किस्मत का भरपूर लाभ मिलेगा आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही कर्जों से राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि आठवें भाव में विराजमान हैं। कुंडली का आठवां भाव अचानक से हानि दुर्घटना और आय से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में शनि के अस्त होने और नक्षत्र पद परिवर्तन करने से सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में लाभ के आसार हैं। जो परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी वह समाप्त होगी। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में जाना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में शनि चौथे भाव में अस्त अवस्था में विराजमान हैं। ऐसे में आपको व्यापार से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का अंत हो सकता है। मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में मनचाहा लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X