सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (2 to 8 Mar 2026): पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला सप्ताह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 07:18 AM IST
सार

Weekly Horoscope (2 Mar to 8 Mar 2026): साल के तीसरे माह के पहले सप्ताह की शुरुआत 2 मार्च से होगी और 8 मार्च तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 02 to 8 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 - फोटो : amar ujala

Saptahik Rashifal (2 Mar to 8 Mar 2026): मार्च 2026 का पहला सप्ताह कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह का समय परिवर्तन नए अवसरों का संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में हलचल देखने को मिलेगी। ऐसे में अपने कामों को जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना सभी के लिए सही रहेगा।



ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव कुछ जातकों को अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय धैर्य, समझदारी और सतर्कता की परीक्षा ले सकता है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का कैसा असर रहेगा और किन बातों का ध्यान रखकर आप आने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

Trending Videos
Weekly Horoscope 02 to 8 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मार्च महीने का पहला सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए बीता सप्ताह से बेहतर होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके जो भी काम रुके हुए थे  उसमें गति आएगी। आपकी स्थिति में अब सुधार होगा। हालांकि यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा लेकिन फिर भी आप किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे निवेश से बचें। दस्तावेज संबंधी कार्य को समय से पूरा करें। अपने स्वास्थ्य का भी आपको इस सप्ताह ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ है। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों  से मनचाहा सहयोग प्राप्त होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपायः प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्री सुक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 02 to 8 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और तमाम कठिन परिस्थितियों से उबारने वाता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके लंबे समय से अटका हुआ कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का। समय आपके संबंधों की दृष्टि से भी शुभ कहा जाएगा। यदि आपकी किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बन हुए थे तो इस सप्ताह किसी मध्यस्थ की मदद से सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर चीजें पटरी पर आ जाएंगे। इस दौरान आप घरेलू ओर व्यक्तिगत मामतों में अनुकृतता का अनुभव करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करते होंगे। इस दौरान सीनियर की मदद मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सितसिते में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। सिंगल लोगों की ता ताइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो हो सकती है।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Horoscope 02 to 8 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय, धन और उर्जा का सही तरीके से प्रबंधन करके चलना होगा। तभी उनके सोचे हुए काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे हो पाएंगे। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास भी करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नतीजतन आपको अपने कामकाज में सन्तोषजनक प्रगति और परिणाम प्राप्त होगी। आर्थिक संकट से सप्ताह के उत्तरार्ध तक वह दूर हो जाएगा। आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान छात्र वर्ग को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुटुंब से जुड़ी समस्या का समाधान भी आपसी बातचीत के जरिए निकल आएगा। घर में हंसी-खुशी का माहीत पूरे सप्ताह बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या फिर किसी तीर्थ दर्शन का संयोग बन सकता है।

उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 02 to 8 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाता है।  इस सप्ताह आप अपनी सुख सुविधा पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में परिवार संग लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय स्वजनों के साथ मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहेगा। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कर्क राशि के जातक कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापारियों के लिए धन निवेश की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। पूर्व में किए गये निवेश से अधिक लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी। सप्ताह के अंत में आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। छात्र वर्ग का इस हफ्ते पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। कर्क राशि के लिए माता पिता का आशीर्वाद और नेक सताह हितकर साबित होगी। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी।

उपायः भगवान शिव की विधि विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का नित्य पाठ करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed