01:44 PM, 02-Mar-2026
Holi 2026: रंगों वाली होली कब
इस बार होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। जिसके चलते होलिका दहन और फिर होली को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ रहा है। चंद्र ग्रहण के लगने से पहले ही सूतककाल शुरू हो जाता है। सूतक काल का अच्छा नहीं माना जाता है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में 4 मार्च 2026 को ही रंगों वाली होली खेली जाएगी।
01:08 PM, 02-Mar-2026
Holika Dahan Shubh Muhurat 2026: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा जिसके चलते होलिका दहन भद्रा पुच्छ काल में करना होगा। 02 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 2 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। भद्रा पूरी रात रहेगी, ऐसे में भद्रा पुच्छ काल में ही होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत है।
12:49 PM, 02-Mar-2026
Holika Dahan Shubh Muhurat 2026: होलिका दहन में भद्रा का साया, फिर मुहूर्त कब ?
शास्त्रों में ऐसा विधान है कि होलिका पूजन और दहन पूर्णिमा तिथि, भद्रा रहित काल और प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में ही किया जाता है। लेकिन इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा की शुरूआत होगी और यह पृथ्वी लोक पर रहेगी। भद्रा 2 मार्च की शाम को 5 बजकर 18 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 3 मार्च को सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इस तरह 2 मार्च को पूरी रात भद्रा और पूर्णिमा तिथि का संयोग बना रहेगा। ऐसी स्थिति में शास्त्रों में बताया गया है भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा पुच्छ में शुभ कार्य हो सकते हैं लेकिन भद्रा मुख में वर्जित होता है।
Holika Dahan 2026: होलिका दहन में गोबर की गुलरियों और कंडे क्यों अर्पित किए जाते हैं, जानिए इस परंपरा का महत्व
12:27 PM, 02-Mar-2026
Holika Dahan Bhadra Kaal 2026: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया
शास्त्रों में भद्राकाल को अशुभ माना जाता है। इससें किसी भी तरह का शुभ काम करना वर्जित होता है। होलिका दहन हमेशा भद्रा रहित काल में करना शुभ और फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार भद्रा 02 मार्च को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही शुरू हो जाएगी। 02 मार्च को को भद्रा शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 03 मार्च को सुबह 28 मिनट तक रहेगी। भद्रा पृथ्वी लोक रहेगी।
12:19 PM, 02-Mar-2026
Holika Dahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा तिथि कब से होगी शुरू
होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर करने का विधान होता है। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा की शुरुआत 2 मार्च को शाम 05 बजकर 56 मिनट पर होगी और इसका समापन 03 मार्च को शाम 05 बजकर 08 मिनट होगा।
11:39 AM, 02-Mar-2026
Holika Dahan Live 2026: होलिका दहन आज या फिर कल ? जानिए तिथि, भद्रा काल और होलिका दहन मुहूर्त
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat Puja Timing Live Updates in Hindi: आज 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि लगने वाली है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि 2 और 3 मार्च दोनों ही दिन पड़ेगी, साथ ही होलिका दहन पर भद्रा भी रहेगी और 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इस कारण से सूतक काल मान्य रहेगा। ऐसे में होलिका दहन को लेकर 2 मार्च और 3 मार्च को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। शास्त्रों में होलिका दहन पूर्णिमा तिथि, प्रदोषकाल और भद्रा रहित काल में करने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते है होलिका दहन आज करें या कल, इसका शुभ मुहूर्त कब रहेगा और संपूर्ण पूजा विधि।