धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। ऐसे में आपको अपने कार्य सावधानी के साथ करने होंगे और किसी भी निर्णय को क्रोध या भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा। माह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल कही जाएगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। परिश्रम और प्रयास से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। विशेष रूप से माह के मध्य का जो कि आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा, उस दौरान आपको अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा उसमें आपके विरोधी अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय थोड़ा मंदी लिए रह सकता है।
धनु राशि के जातकों को इस माह अपने कारोबार के विस्तार या फिर किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेनी चाहिए। जोखिम भरे निवेश से बचें और अपने कागजी काम समय पर पूरे करें। माह के उत्तरार्ध में कुछ एक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।