{"_id":"69a3db3934ab7b9443027a62","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-02-march-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 02 March: इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 02 March: इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:18 AM IST
सार
02 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 02 March: 02 मार्च को सप्ताह का पहला दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 02 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 02 फरवरी को मेष राशि वालों के लिए दिन नौकरी-बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी सोच से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने विरोधियों को आप आसानी से मात देने के पूरे कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको काम की अधिकता अधिक रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके परिवार के सदस्यों से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। जीवन साथी को किसी नौकरी के लिए दूसरी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपके खर्चों की अधिकता अधिक रहेगी, जिसके लिए आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके घर के रिनोवेशन का काम यदि लटक रहा था, तो वह फिर से शुरू हो सकता है। आज आपके बॉस भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।