सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: अगर आपके भी बेडरूम में रखी हैं ये चीजें तो तुरंत बाहर करें, सेहत और रिश्तों को करता है कमजोर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 16 Mar 2026 02:34 PM IST
सार

Vastu Tips for Bedroom:  वास्तु मान्यताओं के अनुसार अगर बेडरूम में कुछ गलत या अनुपयुक्त चीजें रख दी जाएं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom do not keep these things in your bedroom me kya nahi rakhna chahiye
बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये सामान - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips for Bedroom: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, दिशा और वस्तुओं को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मौजूद हर चीज वहां की ऊर्जा को प्रभावित करती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार अगर बेडरूम में कुछ गलत या अनुपयुक्त चीजें रख दी जाएं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसका असर व्यक्ति की नींद, मानसिक स्थिति और परिवार के माहौल पर भी पड़ सकता है। कई बार बेडरूम में रखी छोटी-छोटी चीजें भी तनाव का कारण बन जाती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि कमरे में केवल वही चीजें रखें जो सकारात्मकता और शांति का वातावरण बनाएं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।



Vastu Shastra: ये घटनाएं देती हैं खुशखबरी का संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Trending Videos
Vastu Tips for Bedroom do not keep these things in your bedroom me kya nahi rakhna chahiye
टूटी या खराब वस्तुएं - फोटो : adobe stock

अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना उचित नहीं माना जाता। जैसे टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स। माना जाता है कि इनसे निकलने वाली तरंगें व्यक्ति की नींद और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं।

टूटी या खराब वस्तुएं
बेडरूम में टूटी हुई घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या टूटे हुए फर्नीचर रखना भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर के वातावरण पर असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom do not keep these things in your bedroom me kya nahi rakhna chahiye
देवी-देवताओं की तस्वीरें या मूर्तियां - फोटो : freepik

कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे पौधे घर में तनाव और नकारात्मकता को बढ़ा सकते हैं। खासकर पति-पत्नी के रिश्तों में भी इसका असर पड़ सकता है। अगर आप कमरे में पौधे रखना चाहते हैं, तो ऐसे पौधों का चयन करें जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं।

देवी-देवताओं की तस्वीरें या मूर्तियां
कई लोग बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगा देते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। पूजा-पाठ के लिए घर में अलग स्थान होना चाहिए। बेडरूम को विश्राम और निजी जीवन का स्थान माना जाता है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

Vastu Tips for Bedroom do not keep these things in your bedroom me kya nahi rakhna chahiye
बेड के सामने दर्पण - फोटो : Freepik

बेड के सामने दर्पण
वास्तु के अनुसार बिस्तर के सामने शीशा नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे मानसिक अशांति और नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर कमरे में दर्पण है, तो उसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से बेड दिखाई न दे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed