Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता है कि, यहीं से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य, घर की ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है। इसलिए रसोई में बर्तनों के रख-रखाव से लेकर भोजन बनाने तक के तौर तरीके का खास ध्यान रखा जाता है। हालांकि, कुछ लोग रोटियां बनाते हुए अक्सर उन्हें गिनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रोटियां गिनकर बनाना शुभ होता है या अशुभ ? आइए इसके बारे में जानते हैं।
Vastu Tips: गिनकर रोटियां बनाना शुभ या अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु नियम
Vastu Tips: आमतौर पर कुछ लोग रोटियां गिनकर बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना शुभ होता है या अशुभ ? आइए इससे जुड़े वास्तु नियम को जानते हैं।
गिनकर रोटी बनाना शुभ या अशुभ ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां गिनकर बनाना उचित नहीं माना गया है। मान्यता है कि, इससे घर में नकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही आर्थिक तंगी होती हैं। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में गेहूं का संबंध सूर्य देव से बताया गया है और वह ऊर्जा के कारक है। ऐसे में रोटियां गिनकर बनाना सूर्य देव का अपमान माना जाता है। इसलिए भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए।
Vastu Tips For Puja Ghar: घर में पूजा का स्थान कैसा होना चाहिए ? जानिए दिशा और देवताओं का वास्तु के विधान
रोटी बनाने से जुड़े वास्तु नियम
- वास्तु के मुताबिक, रोटी बनाते समय चकला-बेलन की तेज आवाज आना अशुभ होता है। इसे घर में कलह और तनाव का कारण माना जाता है। इसलिए चकले-बेलन से आवाज आने पर आप कपड़ा लगा सकते है।
- आमतौर पर कुछ लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना उचित नहीं होता है। दरअसल, बासी आटे को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है। इससे रोटियां बनाने पर पितृ दोष लग सकता है। इसलिए हमेशा ताजे आटे की गूंथकर ही रोटियां बनाए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, रोटी बनाने के बाद गर्म तवे पर सीधा पानी डालना अशुभ होता है। मान्यता है कि, इससे घर में अचानक समस्याएं या तनाव बढ़ सकते हैं।
Vastu Shastra: ये घटनाएं देती हैं खुशखबरी का संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
पहली और आखिरी रोटी का क्या होता है महत्व ?
हिंदू धर्म में पहली रोटी का भोग गाय को खिलाया जाता है। इसका विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, पहली रोटी गाय को देने से घर में बरकत होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। वहीं आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता बनी रहती है।
Vastu Rules: क्या आप भी ऑफिस बैग में रखते हैं ये चीजें? बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम, न करें ये गलती
Vastu Tips: घर पर वास्तु दोष के संकेत, आपकी इन आदतों से बढ़ सकती हैं आर्थिक और मानसिक परेशानियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।