{"_id":"697b5673db96c41cc404a772","slug":"vastu-shastra-vastu-tips-according-to-vastu-shastra-it-is-auspicious-to-see-these-things-2026-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Shastra: ये घटनाएं देती हैं खुशखबरी का संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Shastra: ये घटनाएं देती हैं खुशखबरी का संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:17 PM IST
सार
Vastu Shastra: यदि व्यक्ति अपने आसपास कुछ संकेतों का अनुभव करता है, तो उन्हें शुभ माना जाता है। इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आपके आने वाले समय के लिए अच्छा संदेश लेकर आ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शुभ संकेत देने वाली घटनाएं
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें यदि व्यक्ति अपने आसपास अनुभव करता है, तो उन्हें शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये संकेत भविष्य में होने वाली सकारात्मक घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। इसलिए अगर आपको भी अपने जीवन में ऐसे संकेत दिखाई दें, तो इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आपके आने वाले समय के लिए अच्छा संदेश लेकर आ सकते हैं।
शुभ मानी जाती हैं ये घटनाएं
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दिन की शुरुआत में मंदिर की घंटियों या शंखनाद की आवाज सुनना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि आपके घर में बिना किसी कारण अचानक मनमोहक खुशबू महसूस हो, तो इसे भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक समझा जाता है। माना जाता है कि ऐसे संकेत यह दर्शाते हैं कि जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इन पक्षियों का दिखना माना जाता है खास
- फोटो : freepik
इन पक्षियों का दिखना माना जाता है खास
वास्तु शास्त्र में कुछ पक्षियों का दिखाई देना भी शुभ संकेतों में गिना गया है। अगर आपको अपने आसपास तोता या उल्लू नजर आए, तो इसे सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इन पक्षियों का दिखना धन लाभ या किसी अच्छी खबर के आने का संकेत हो सकता है।
4 of 5
घर में चिड़िया का घोंसला बनना
- फोटो : freepik
घर में चिड़िया का घोंसला बनना
अगर आपके घर या उसके आसपास किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो इसे भी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। साथ ही इसे इस बात से भी जोड़ा जाता है कि आने वाली कोई बड़ी बाधा अपने आप टल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
घर से निकलते समय दिखने वाले शुभ संकेत
- फोटो : Adobe Stock
घर से निकलते समय दिखने वाले शुभ संकेत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर निकलें और रास्ते में आपको गाय या बछड़ा, या गाय को दूध पीते हुए देख लें, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा, घर से निकलते समय मंदिर में पूजा-अर्चना होते हुए देखना भी सफलता का प्रतीक माना गया है। ऐसा संकेत यह दर्शाता है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X