Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि को नवग्रहों का सबसे कठोर लेकिन न्यायप्रिय ग्रह माना जाता है। वे हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसी वजह से शनि की चाल में आने वाला हर परिवर्तन चाहे गोचर हो, वक्री होना हो या मार्गी होना। मानव जीवन से लेकर देश-दुनिया तक पर गहरा प्रभाव डालता है। लंबे समय बाद शनिदेव ने गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है, जिसे अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग माना जा रहा है। शनि जून 2027 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके दौरान उनकी विभिन्न चालें अलग-अलग राशियों के जीवन में कई बदलाव लेकर आएंगी।
Jupiter In 5th House: 5 वें भाव में बृहस्पति देते हैं अति आत्मविश्वास, जानें नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
जुलाई में शनि वक्री अवस्था में चले गए थे और लगभग 138 दिनों तक मीन राशि में उल्टी चाल से गोचर करते रहे। इस अवधि ने कुछ राशियों को आत्मविश्लेषण, पुराने कर्मों की परीक्षा और जीवन की दिशा को नए रूप में समझने का अवसर दिया। अब 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे शनि पुनः मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के इस मार्गी होने से कई राशियों के लिए रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे, भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगेंगे।
Saptahik Rashifal (24-30 Nov 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का आखिरी सप्ताह
28 नवंबर से किस्मत पलटेगी! 30 साल बाद शनि होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
Shani Margi 2025: 28 नवंबर को शनि के मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत बदल सकती है। जानें मीन राशि में शनि के मार्गी होने का प्रभाव, किन जातकों के रुके कार्य बनेंगे और किसे मिलेगा धन व सफलता का योग।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शनि का नवम भाव में मार्गी होना एक बड़े और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रहा है। शनि की दृष्टि आपके ग्यारहवें, तीसरे और छठे भाव पर पड़ रही है, जिससे आय, प्रयास और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सुधार होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शनि पर लग्न में स्थित बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे भाग्य का सहयोग काफी बढ़ जाएगा। पिछले तीन वर्षों से ढैया, वक्री शनि और विभिन्न अशुभ योगों के कारण जो अड़चनें, मानसिक तनाव और रुकावटें बनी हुई थीं, वे अब खत्म होने लगेंगी। करियर से जुड़े लोगों के लिए यह अत्यंत शुभ समय है, खासकर रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, आर्किटेक्चर, ऑटोमोबाइल, पर्यटन, ट्रांसपोर्ट, इंश्योरेंस और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, 7 दिसंबर तक मंगल का पंचम भाव में होना आपके आत्मविश्वास, ऊर्जा और निर्णय क्षमता को और मजबूत करेगा। आप पहले की तुलना में अधिक सक्रिय, प्रेरित और लक्ष्य-समर्पित महसूस करेंगे। यह काल करियर में वृद्धि, आर्थिक स्थिरता और जीवन में नई दिशा देने वाला साबित होगा।
मकर राशि
शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। जब शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में सीधी चाल चलेंगे, तब जीवन में उत्साह, ऊर्जा और नए अवसरों की वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे और पुराने अड़चनें दूर होंगी। शनि की पंचम, नवम और द्वादश भाव पर दृष्टि आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगी—चाहे वह करियर हो, परिवार हो या रिश्तों का क्षेत्र। इस अवधि में छोटी-छोटी यात्राएँ लाभदायक साबित होंगी। कुछ जातकों को विदेश से जुड़ी किसी योजना में सफलता मिल सकती है या विदेश यात्रा के संकेत भी बन सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर का माहौल भी सामंजस्यपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से नवंबर के बाद सुधार दिखेगा, खासकर पेट से संबंधित परेशानी कम होगी। जिन लोगों ने किसी बड़े लक्ष्य के लिए मेहनत की थी, अब उन्हें उसका फल मिलने लगेगा। नौकरी हो या व्यापार, दोनों में प्रगति और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से कमाई बढ़ाने और विस्तार करने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि शनि आपकी कुंडली के लग्न भाव में सीधी चाल चलेंगे। वर्तमान में इस राशि पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है, जिसके कारण पिछले महीनों में कई चुनौतियाँ सामने आईं, काम में देरी, मानसिक दबाव, आत्मविश्वास में कमी और आर्थिक असंतुलन। वक्री शनि के दौरान कई महत्वपूर्ण काम रुक गए थे, लेकिन 28 नवंबर 2025 को शनि मार्गी होने के बाद करियर में रफ्तार वापस आएगी। नौकरी बदलने या नई जगह से ऑफर मिलने की संभावना बढ़ेगी। सरकारी तथा बड़े कामों में भी प्रगति दिखाई देगी। आर्थिक रूप से भी यह समय राहत देगा। खर्चों पर नियंत्रण होगा, आमदनी बढ़ने लगेगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मानसिक रूप से यह अवधि भी आपके लिए चुनौतीपूर्ण रही। थकान, आलस्य और कार्यों को टालने की प्रवृत्ति बढ़ गई थी। मित्रों और भाइयों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया, जिसके कारण मन में असंतोष रहा। लेकिन शनि के सीधे होने पर आत्मविश्वास लौटेगा, मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। यह समय आपको जीवन में स्थिरता और संतुलन प्रदान करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X