Shani Vakri 2026: शनि बीते 27 जुलाई 2026 को वक्री हो चुके हैं और यह 11 दिसंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे फिर इसके बाद मार्गी होंगे। इस तरह से शनि करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे। ज्योतिष में शनिदेव को कर्म, न्याय, अनुशासन और मेहनत का कारक माना जाता है। शनि हमेशा अशुभ फल नहीं देते हैं बल्कि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। जब किसी जातक की कुंडली में शनि प्रतिकूल होते हैं तो वे जीवन में संघर्ष और परेशानियां देकर उनको उनको अनुशासित होने का पाठ पढ़ाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि की वक्री चाल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके पिछले फैसलों, अधूरे कामों और जिम्मेदारियों को फिर से विचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। शनि की वक्री होना कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा हुआ हो सकता है और कुछ के लिए लंबे समय से अटके हुए कामों में गति को बढ़ाने का अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से किन राशियों के लिए नए तरह के अवसर मिल सकते हैं।
Shani Vakri 2026: 11 दिसंबर तक शनि की चाल रहेंगी उल्टी, इन 4 राशियों के लिए खुल सकता है तरक्की का रास्ता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:53 PM IST
सार
Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि अभी मीन राशि में वक्री हैं और 138 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन