Venus Transit 2026: 1 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 1 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वे तुला राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को सुख, सौंदर्य, प्रेम और भोग-विलास का कारक माना जाता है। इसका संबंध कुंडली के सातवें भाव से होता है और इसका प्रतीक रंग सफेद होता है। शनि, बुध और केतु शुक्र के मित्र माने जाते हैं, जबकि सूर्य, चंद्र और राहु इसके शत्रु हैं। मंगल और गुरु इसके प्रति तटस्थ रहते हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। कुछ विशेष भावों को छोड़कर यह सामान्यतः शुभ फल देता है, जबकि कमजोर स्थिति में त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शुक्र को मजबूत करने के लिए गाय की सेवा और घी, दही, कपूर, मोती आदि का दान लाभकारी माना जाता है।
Shukra Gochar 2026: अगस्त के पहले दिन शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, जानें आपके जीवन में क्या होगा असर
Shukra Gochar 2026: अगस्त के पहले दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 1 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि कन्या राशि में शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
शुक्र आपके छठे भाव में रहेगा, जो स्वास्थ्य, शत्रु और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा होता है। इस दौरान आपको परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान पक्ष से अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकता। उपाय के रूप में घर की महिलाएं गोल्डन रंग का हेयर क्लिप पहनें।
वृष राशि
शुक्र पांचवें भाव में गोचर करेगा, जिससे बुद्धि और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। संतान से खुशी मिल सकती है और धार्मिक झुकाव बढ़ेगा। इस समय अपने सौंदर्य प्रसाधनों का ध्यान रखें। उपाय के लिए मंदिर में दूध का दान करें।
मिथुन राशि
चौथे भाव में शुक्र का गोचर घर, जमीन और वाहन से जुड़े सुख देगा। हालांकि निजी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान सुख और नया वाहन मिलने के योग बन सकते हैं। उपाय के रूप में काला सुरमा जमीन में दबाएं।
कर्क राशि
तीसरे भाव में शुक्र के आने से भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन मानसिक शांति में कमी महसूस हो सकती है। मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें।
सिंह राशि
दूसरे भाव में शुक्र आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें। उपाय के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।
कन्या राशि
शुक्र आपके लग्न में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। उपाय के रूप में नहाने के पानी में दही मिलाकर स्नान करें।
तुला राशि
बारहवें भाव में शुक्र खर्च बढ़ा सकता है और जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। सुख-सुविधाओं के लिए प्रयास करना पड़ सकता है। रोजाना गाय को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
ग्यारहवें भाव में शुक्र आय बढ़ाने और इच्छाओं की पूर्ति के योग बना रहा है। जीवनसाथी की सलाह से काम करने पर लाभ होगा। उपाय के रूप में चमेली का तेल दान करें।
धनु राशि
दसवें भाव में शुक्र करियर में सफलता दिलाएगा। पिता का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिलेंगे। दही का दान शुभ रहेगा।
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
नौवें भाव में शुक्र भाग्य को मजबूत करेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और संतान सुख मिलेगा। काली या लाल गाय की सेवा करें।
कुंभ राशि
आठवें भाव में शुक्र स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा और शत्रुओं पर विजय दिला सकता है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि
सातवें भाव में शुक्र वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा