{"_id":"6a6c5c4372f95b461a094ee2","slug":"august-horoscope-2026-planet-transit-in-august-rashi-parivartan-zodiac-sign-effects-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगस्त में शुक्र और मंगल समेत कई ग्रहों में होगी बड़ी हलचल, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
अगस्त में शुक्र और मंगल समेत कई ग्रहों में होगी बड़ी हलचल, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Fri, 31 Jul 2026 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:57 PM IST
सार
अगस्त माह में बुध, शुक्र और मंगल और सूर्य जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे जिसका प्रभाव कई राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
अगस्त माह में ग्रहों का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अगस्त का महीना बहुत बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। अगस्त माह में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इसी के साथ इस महीने सूर्य और चंद्र ग्रहण भी होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से अगस्त में कई शुभ राजयोगों का भी निर्माण होगा, जिससे आपके करियर, व्यापार और पारिवारिक स्थितियों में बड़ा फेरबदल होने वाला है।
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
01 अगस्त को शुक्र का कन्या राशि में गोचर
सुख, वैभव, धन और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र 01 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से सुख-सुविधाओं, प्रेम जीवन और रिश्तों में प्रभाव देखने को मिल सकता है।
02 अगस्त को मंगल का मिथुन राशि में गोचर
02 अगस्त को साहस, पराक्रम और रक्त के कारक मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशि वालों का आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी।
17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर
हर माह सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं जिससे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य के गोचर को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और अवसरों की प्राप्ति होती है।
22 अगस्त को बुध का सिंह राशि में गोचर
22 अगस्त को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से व्यक्ति के संचार, वाणी, कौशल और व्यापार में मजबूती आएगी।

सूर्य ग्रहण 2026
- फोटो : Amar Ujala
अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण
अगस्त माह में ग्रहों के गोचर के अलावा दो ग्रहण भी लगने वाला होगा। 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगेगा। ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा जो सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। 12 अगस्त के बाद साल का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन लेगा। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 08 बजकर 04 मिनट होगा और समापन सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा।

राजयोग
- फोटो : adobe stock
अगस्त में राजयोग
अगस्त में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा। इसमें सूर्य, गुरु और बुध की युति बनेगी जिससे त्रिग्रही और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

- फोटो : amar ujala
राशियों पर प्रभाव
अगस्त माह में ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। इस माह कुछ राशि वालों को रोजगार में नए-नए तरह के अवसर मिलेंगे। आय में इजाफा होगा। धन लाभ के अवसरों में लगातार इस माह वृद्धि देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।
अगस्त का महीना इन राशियों के लिए शुभ- मेष , वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक कुंभ और मकर।
इन राशियों को रहना होगा संभलकर- मिथुन, कर्क, तुला, धनु और मीन
August Weekly Horoscope: अगस्त का पहला सप्ताह इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।