फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturgrahi Yog: अगस्त महीने में कर्क राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन चार राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें

Sat, 01 Aug 2026 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

Chaturgrahi Yog: अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह कई ग्रहों की युति एक राशि में बनेंगी जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
august month make chaturgrahi yog in kark rashi postive impact on these zodiac sign
अगस्त माह में चतुर्ग्रही योग का संयोग - फोटो : अमर उजाला
Chaturgrahi Yog: अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर और इनसे बनने वाले राजयोग से भरा हुआ होगा। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हुए दूसरे ग्रहों संग युति करते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अभी अपनी उच्च राशि कर्क में है जिससे हर माह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते हैं। इस समय गुरु-सूर्य की है जिससे गुरु आदित्य राजयोग बना हुआ है। 5 अगस्त को बुध संग युति करके त्रिग्रही, हंस और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 11 अगस्त अगस्त को चंद्रमा भी कर्क राशि में होंगे जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा और इसी के साथ गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होगा। आइए जानते हैं कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से किन राशि राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
august month make chaturgrahi yog in kark rashi postive impact on these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
अगस्त माह में कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। 
august month make chaturgrahi yog in kark rashi postive impact on these zodiac sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। यह चतुर्ग्रही योग आपकी राशि के दूसरे भाव यानी धन भाव में बना है जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान आय के नए-नए स्तोत्र खुल सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
august month make chaturgrahi yog in kark rashi postive impact on these zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
अगस्त महीने में कन्या राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। उन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा और किसी तरह के कानूनी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। इस योग के चलते जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल

Mesh Rashifal August 2026: माह के आखिर में मेष राशि वालों के रिश्तों में हो सकता है तनाव, पढ़ें मासिक राशिफल

Vrishabha Rashifal August 2026: वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए खास रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed