फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2026: कल राहु करेंगे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Sat, 01 Aug 2026 02:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

Rahu Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को राहु मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे। जिससे कुई राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति और दूसरे तरह के फायदे के योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahu Dhanishta Nakshatra Transit Lucky Zodiac Sign Rahu Transit Effects Horoscope Prediction in Hindi
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में छाया और मायावी ग्रह माने जाने वाला राहु कल यानी 2 अगस्त  2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। राहु इसके पहले 30 जून को नक्षत्र परिवर्तन कर चुके है और अब 2 अगस्त को मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र धनिष्ठआ में गोचर करेंगे। राहु इस नक्षत्र में 15 नवंबर 2027 तक रहेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र को धन, पद-प्रतिष्ठा, यश, सफलता और उपलब्धियां प्रदान करने वाला होता है। वहीं राहु अचानक फल देने वाला और महत्वाकांक्षाओं के पूरा करने वाला छाया ग्रह माना जाता है। राहु के प्रभाव से अचानक धन लाभ, विदेश यात्रा और रहस्यमयी चीजों का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन-किन राशि वालों की किस्मत का ताला खुलने वाला है।


 
Rahu Dhanishta Nakshatra Transit Lucky Zodiac Sign Rahu Transit Effects Horoscope Prediction in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव होते हैं और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी भी खुद मंगल होते हैं। ऐसे में राहु का धनिष्ठा में गोचर करना आपके लिए किसी तरह से कम नहीं है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आने वाले दिनों में आपके अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। नौकरी में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर बिजनेस में कोई अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना होगा। 
Rahu Dhanishta Nakshatra Transit Lucky Zodiac Sign Rahu Transit Effects Horoscope Prediction in Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन  राशि वालों के लिए राहु का गोचर आपके लिए कई तरह के लाभ के मौके दिला सकता है। बिजनेस में नई रणनीतियां बहुत ही कारगर साबित रहेंगी। अचानक से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और धन लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Dhanishta Nakshatra Transit Lucky Zodiac Sign Rahu Transit Effects Horoscope Prediction in Hindi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
राहु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आपकी इच्चाओं की पूर्ति होगी और आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। अचानक से कोई बड़ा फायदा आपको देखने को मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनको किसी बड़े पद से नवाजा जा सकता है।
विज्ञापन
Rahu Dhanishta Nakshatra Transit Lucky Zodiac Sign Rahu Transit Effects Horoscope Prediction in Hindi
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु का परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में मनचाहा काम मिल सकता है और साथ ही कुछ अतिरिक्त आय के मौके भी देखने को मिल सकते हैं। 

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल

Mesh Rashifal August 2026: माह के आखिर में मेष राशि वालों के रिश्तों में हो सकता है तनाव, पढ़ें मासिक राशिफल

Vrishabha Rashifal August 2026: वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए खास रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed