सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rashifal 2026: नए साल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, करियर-कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 27 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

Shani Lohe Ka Paya 2026: कुछ ही दिनों में साल 2026 का शुभारंभ होने वाला है। लेकिन उससे पहले न्याय के देवता शनि अपनी गति में परिवर्तन करने वाले हैं। 28 नवंबर 2025 को कर्मफलदाता शनि मीन राशि में रहते हुए मार्गी हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Shani Lohe Ka Paya 2026 impact on mesh dhanu and singh rashi know rashifal 2026
Shani Lohe Ka Paya 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Lohe Ka Paya 2026: कुछ ही दिनों में साल 2026 का शुभारंभ होने वाला है। लेकिन उससे पहले न्याय के देवता शनि अपनी गति में परिवर्तन करने वाले हैं। 28 नवंबर 2025 को कर्मफलदाता शनि मीन राशि में रहते हुए मार्गी हो जाएंगे। वह साल 2026 में 26 जुलाई तक भी इसी अवस्था से चाल चलेंगे। ऐसे में नववर्ष 2026 में भी शनि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए लोहे के पाये पर रहेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब शनि किसी राशि पर लोहे के पाए में होते हैं, तो उस राशि के जातकों को अपने कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कार्यों में रुकावट, मानसिक तनाव, सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आइए इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को जानते हैं।



Shani Nakshatra Gochar: साल 2026 में शनि करेंगे 3 बार नक्षत्र परिवर्तन, जानें किन राशियों के बदलेंगे दिन

Trending Videos
Shani Lohe Ka Paya 2026 impact on mesh dhanu and singh rashi know rashifal 2026
मेष राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको आर्थिक मामले में अधिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। - फोटो : adobe stock

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको आर्थिक मामले में अधिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। आपके धन में तो वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। इस समय आपको लेन-देन से बचना होगा। नए काम के प्रारंभ में दिक्कतें आएंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में विवाद या झगड़े होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, मेष राशि वालों को भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय में खूब सावधानी रखनी होगी। आप कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। इस समय शनिवार को शनि मंदिर में काली चीजों का दान व शनि महाराज की पूजा करना शुभ होगा। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Love Rashifal: दिसंबर में गुरु-शुक्र का गोचर, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे ट्विस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Lohe Ka Paya 2026 impact on mesh dhanu and singh rashi know rashifal 2026
आप शनिदेव की पूजा करें और प्रत्येक शनिवार को मंदिर जाकर शनि चालीसा का पाठ करें। - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सभी कार्य सोच-समझ से करने होंगे। आपको अपने पद और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन होने पर लोगों से रिश्ता टूट सकता है। मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से खर्च अधिक हो सकते हैं। इस समय बचत की संभावना कम हो सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। विवाह के लिए भी रूकना बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के विवाद में न उलझें। आप शनिदेव की पूजा करें और प्रत्येक शनिवार को मंदिर जाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

Vakri Guru in Mithun Rashi: वक्री बृहस्पति करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Rahu Transit 2025: 18 साल बाद राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, साल 2026 में इन राशियों का खुलेगा भाग्य

Shani Lohe Ka Paya 2026 impact on mesh dhanu and singh rashi know rashifal 2026
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी शुभ समाचार के लिए इंतजार करना होगा। - फोटो : adobe

धनु राशि
धनु राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। करियर-कारोबार में प्रयासों का अपेक्षित फल न मिलने से मन दुखी रहेगा। इस समय सफलता पाने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए धन निकालने में असफल होंगे। इस समय कार्यों को पूरा करने में सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी आय और खर्च बराबर रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी शुभ समाचार के लिए इंतजार करना होगा। आप शनिवार को सरसों का तेल महाराज को चढ़ाएं। यह शुभ होता है।

Shukra Aditya Yog: 365 दिन बाद बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा मेहनत का दोगुना फल
Surya Nakshatra Gochar 2025: 3 दिसंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बनेंगे प्रमोशन के योग
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed