{"_id":"69cf6000004b90ceba08bcdc","slug":"shani-mangal-conjunction-jwalamukhi-or-visfotak-yog-till-11-may-impact-on-all-12-zodiac-signs-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jwalamukhi Yog: शनि और मंगल की युति से बना ज्वालामुखी योग, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Jwalamukhi Yog: शनि और मंगल की युति से बना ज्वालामुखी योग, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:50 PM IST
सार
2 अप्रैल को मंगल और शनि की युति हुई है। यह युति 11 मई तक मीन राशि में रहेगी। ज्योतिष में इस युति को ज्वालामुखी योग या विस्फोटक योग कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
विस्फोटक योग
- फोटो : amar ujala
Link Copied
Jwalamukhi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल और राहु के 'अंगारक योग' समाप्त हो चुका है। 2 अप्रैल को मंगल और शनि की युति हुई है। यह युति 11 मई तक मीन राशि में रहेगी। ज्योतिष में इस युति को ज्वालामुखी योग या विस्फोटक योग कहा जाता है। इन ग्रहों की युति सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। इसके परिणामस्वरुप कुछ राशियों के जातकों को चुनौतियों, दबावों और आंतरिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह प्रगति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं इस ज्वालामुखी योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
2 of 13
ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के 12वें भाव में यह युति हो रही है। इस युति के प्रभाव से बेवजह की यात्राएं बढ़ सकती हैं और शारीरिक थकान हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जब तक संभव हो उसे टालें। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में यह ज्वालामुखी योग एकादश भाव में बनेगा। यह योग आपके जीवन में खुशियों के साथ लाभ भी लेकर आएगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी। धन वृद्धि का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप फिजूलखर्ची करने लगें। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप अपने परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक ढंग से करेंगे तो आपको इसके शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे।
4 of 13
ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में इस योग का निर्माण 10वें भाव में हो रहा है। यह आपके लिए समस्या ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है कि आपका अचानक ट्रांसफर भी हो जाए। व्यवसाय की बात करें तो कुछ समय के लिए बड़े फैसले न लें। इसके अलावा इस समय किसी भी प्रकार के निवेश से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 13
पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में यह योग 9वें भाव में बन रहा है। यह योग आपकी किस्मत को मजबूत बनाएगा। आपने अपने काम में जो मेहनत की है उसका परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। आप अपने काम सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। पारिवारिक मामलों की बात करें तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई भी ऐसी बात न करें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।