Mangal Aditya Rajyog On April 2026: वर्तमान में सेनापति मंगल और राजा सूर्य दोनों ही गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब भी ये दोनों अग्नि तत्व के शक्तिशाली ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होता है। यह योग साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और मान-सम्मान को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके प्रभाव से 12 राशियों में से कुछ राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा, अवसर, लाभ और आगे बढ़ने के कई मनचाहे अवसर प्राप्त होते हैं। चूंकि यह यह मीन राशि में बन रहा है, इसलिए जातकों पर सूर्य-मंगल के साथ-साथ गुरु की कृपा भी देखने को मिल सकता है और यह समय जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। ऐसे में आइए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"69cf6b817714536ae2075f5c","slug":"mangal-aditya-rajyog-on-april-2026-these-zodiac-signs-will-be-shine-and-get-success-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलादित्य राजयोग से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगलादित्य राजयोग से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:04 PM IST
सार
Mangal Aditya Rajyog On April 2026: मीन राशि में मंगलादित्य राजयोग बन रहा है। यह राजयोग कुछ राशियों के लिए लाभ-उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है। आइए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Mangal Aditya Yog 2026
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
Mangal Aditya Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
- धन लाभ के योग है और आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
- परिवार के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
- कामयाबी इस समय आपको प्राप्त होगी और आप और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
- व्यापार विस्तार के लिए पहले से बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।
- आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेंगे।
Marriage Yoga in Kundli: कब और कैसे बनते हैं शादी के योग, जानें प्रेम विवाह और ग्रहों का पूरा खेल
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Aditya Yog 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए मंगलादित्य राजयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
- आप अपने विरोधियों की हर चाल को नाकाम करने में सफल रहेंगे।
- सिंह राशि वालों के प्रभाव में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।
- कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी और सीनियर से लेकर जूनियर तक, सभी का सहयोग आपको मिलेगा।
- यह समय आपके नेतृत्व कौशल को निखारने और पहचान दिलाने वाला रहेगा।
- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खत्म होंगे खरमास,नोट करें विवाह की सभी शुभ तारीखें और समय
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार और किसकी में दिक्कतें ? पढ़ें राशिफल
Mangal Aditya Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
- मीन राशि के जातकों के लिए यह योग खास प्रभाव डालने वाला है, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है।
- आप अपने परिश्रम और आत्मबल के दम पर विरोधियों को पीछे छोड़ने में कामयाब रहेंगे।
- विदेश यात्रा का अवसर मिलने की भी संभावना है।
- इस समय जो भी काम अटके थे, वह बनते हुए नजर आएंगे।
- लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ बेहतर समझ और तालमेल बनेगा।
- आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी, जो हर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
4 महीने बाद केतु करेंगे नक्षत्र पद गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।